सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। वन विभाग में बंपर नौकरियां निकली हैं। लेकिन कुछ नियम बदल गए हैं। यहां पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
forest
वन विभाग में 300 नए वन रक्षकों की भर्ती होगी। वहीं, वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में आयु और शैक्षिक योग्यता के मानकों में बदलाव की तैयारी भी करीब पूरी हो चुकी है।
वन विभाग में वन रक्षकों के आधे पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
3 of 6
forest guard
इसके मद्देनजर पिछले साल 1218 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन छह महीने पहले आयु सीमा (24 साल) और शैक्षिक योग्यता (इंटरमीडिएट विज्ञान अनिवार्य) के चलते मामला टाल दिया गया। इस दौरान कई और वन रक्षक रिटायर हो गए।
4 of 6
- फोटो : SELF
ऐसे में वन मुख्यालय भर्ती के मानकों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही और वन रक्षकों की भर्ती की योजना पर काम कर रहा है। विभाग की मंशा है कि 300 और वन रक्षकों की भर्ती की जाए।
विज्ञापन
5 of 6
इस संबंध में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पत्र भी भेजा जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक(मानव संसाधन) मोनिष मल्लिक ने बताया कि वन विभाग में सृजित पदों के सापेक्ष करीब आधे ही वन रक्षक काम काम कर रहे हैं। लिहाजा, नए वन रक्षकों को भर्ती करने की योजना है।
वन मुख्यालय की तरफ से वन रक्षकों की भर्ती के लिए आयु सीमा का नया प्रस्ताव 28 साल रखा गया है। इसी तरह शैक्षिक योग्यता को लचीला किया गया है। अब किसी भी संकाय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले युवा भर्ती में शामिल हो सकेंगे। शासन भी इस पर सहमत है। अब प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में लाने की तैयारी है। कैबिनेट से मुहर लगने के बाद स्थगित वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।