रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए बेरोजगार युवाओं को ये तैयारी करनी होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
jobs
देहरादून सेवायोजन कार्यालय में 24 जुलाई को रोजगार मेला लग रहा है। इसमें छह सौ पदों के लिए चयन होना है।
विज्ञापन
3 of 7
फाइल
- फोटो : Getty
बारहवीं पास और आईटीआई कर चुके युवा सोमवार को कांवेंट रोड स्थित सेवायोजन दफ्तर परिसर में आवश्यक कागजात सहित पहुंच सकते हैं।
4 of 7
नौकरी
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह व सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि रोजगार मेले का लाभ उठाने के लिए प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। रोजगार पाने का यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन
5 of 7
जाॅब
सेवायोजन विभाग के कंसलटेंट रोहित फर्त्याल का कहना है कि 24 जुलाई को बड़े स्तर पर रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इसमें छह सौ पदों के लिए सेलेक्शन होना है। टाटा मोटर्स के पंतनगर प्लांट के लिए ये भर्तियां होनी हैं। मेला सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
6 of 7
उन्होंने बताया कि 300 पद बारहवीं पास युवाओं के लिए हैं। बारहवीं में 50 फीसदी अंक होना आवश्यक है। इसमें युवतियों को पांच फीसदी छूट दी गई है। उनको हाईस्कूल में विज्ञान, गणित व अंग्रेजी में 45 फीसदी अंक लाना जरूरी है।
इसके साथ ही आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए भी स्वर्णिम अवसर है। आईटीआई कर चुके युवाओं के लिए भी 300 पद हैं। किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण युवा भाग्य आजमा सकते हैं। मैकेनिकल, मशीन, फिटर, मोटर मैकेनिक समेत लगभग सभी ट्रेड के लिए सेलेक्शन होगा।