इस बार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट(क्लैट) के अंकों से एलएलएम में एडमिशन ही नहीं बल्कि ओएनजीसी में लीगल एडवाइजर बनने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
jobs
ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन(ओएनजीसी) ने असिस्टेंट लीगल एडवाइजर के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर केवल वही आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने एलएलबी पास की हुई हो और क्लैट क्वालिफाई किया हो।
विज्ञापन
3 of 6
job
देश की नवरत्न कंपनी ओएनजीसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एलएलबी पास युवा एलएलएम की प्रवेश परीक्षा क्लैट देंगे। इसके साथ ही उन्हें ओएनजीसी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
4 of 6
jobs
परीक्षा पास करने के बाद रैंक के हिसाब से अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए किया जाएगा। इंटरव्यू क्लियर करने के बाद ही चयन होगा। चूंकि अभी क्लैट के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है, इसलिए क्लैट में आवेदन के बाद ओएनजीसी में नौकरी को आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
online apply
पांच मई से एडवाइजर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। सामान्य वर्ग के नौ, अन्य पिछड़ा वर्ग के तीन, अनुसूचित जाति के दो और अनुसूचित जनजाति के एक पद के लिए यह भर्ती की जाएगी।
ओएनजीसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए एप्लाई करने वालों के एलएलबी में 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। ओएनजीसी की वेबसाइट पर आवेदन का शुल्क 100 रुपये लगेगा।
यह है ओएनजीसी की वेबसाइट : www.ongcindia.com
यह है क्लैट की वेबसाइट : www.clat.ac.in