फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में उत्तराखंड के हर घर में होगा एक रोजगार: सीएम

Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
विज्ञापन
1 of 5
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को कपकोट में 141.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अगले चार साल में हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार देकर 2020 तक राज्य से गरीबी को पूरी तरह से मिटाया जाएगा और 2022 तक हर हाथ को काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
हरीश रावत और किशोर उपाध्याय का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : AmarUjala
उन्होंने राजकीय हाईस्कूल उत्तरौड़ा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.विष्णुदत्त जोशी के नाम पर करने समेत कई घोषणाएं की।
विज्ञापन

3 of 5
जनता के बीच सीएम रावत - फोटो : AmarUjala
सीएम हरीश रावत ने सोमवार को केदारेश्वर मैदान में कहा कि  इस साल सरकार ने एक हजार सड़कों पर काम शुरू किया है। 2018 तक कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा। गांवों को उत्पादन केंद्र के रूप से बदला जाएगा।

4 of 5
harish rawat - फोटो : AmarUjala
उन्होंने खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि लोग खेती को गले लगाकर अपनी आजीविका को मजबूत बनाएं, उत्पादन की बिक्री की व्यवस्था सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरीश रावत - फोटो : Self
कहा कि सरकार बिच्छू घास, भांग, रामबास व भीमल के रेशे खरीदने के लिए ढाई सौ करोड़ की व्यवस्था कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और विधायक ललित फर्स्वाण ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें