फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को जिंदा जलाकर मां को फोन पर बोला, ' तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, तुम बचा सको तो बचा लो'

Tue, 18 Dec 2018 12:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 6
दोनों - फोटो : Demo Pic
एक तरफा प्यार में पागल हैवान बना युवक कितना निर्दयी था कि उसकी बातें सुनकर आग में झुलसी युवती मां की आंखे भर आईं। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को आग के हवाले करने की सूचना आरोपी मनोज सिंह ने उन्हें फोन करके दी। साथ ही आरोपी ने फोन पर यह भी कहा कि मैंने तुम्हारी बेटी को आग लगा दी है, अब तुम बचा सकते हो, तो बचा लो।  
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी युवक
उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज सिंह उर्फ बंटी ने दो साल पूर्व में उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। इस पर उनकी बेटी ने आरोपी मनोज को सबके सामने फटकार लगाई थी। इसी बात का बदला लेने को आरोपी मनोज ने रविवार को इस घटना को अंजाम दिया।   
विज्ञापन

3 of 6
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
युवती की मां ने राज्य सरकार से मांग की है कि आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य में दोबारा से न घटित हो, इसके लिए राज्य सरकार आरोपी को या तो फांसी की सजा दें या फिर आरोपी को जनता के हवाले करें। 

4 of 6
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य सोमवार को युवती का हालचाल जानने के लिए एम्स पहुंची। उन्होंने युवती के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए चिकित्सकों को उपचार में कोई की कमी न करने को कहा।
विज्ञापन

5 of 6
rekha arya
राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रा व उसके परिजनों के साथ है। छात्रा के परिजनों को हर प्रकार से मदद की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर राज्य सरकार बालिकाओं, महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में रेस्क्यू बटन लांच करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छात्रा को लेजाते अस्पतालकर्मी
इस रेस्क्यू बटन को महिलाएं कहीं भी अपने को असुरक्षित महसूस करने पर दो से तीन सेकेंड के अंदर दबा सकेंगी। इससे पुलिस और परिजनों को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल पाएगी। साथ की पांच मिनट के अंदर छात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें