फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडे जी के जयकारों से गूंज उठा दून, तस्वीरों में देखें नगर परिक्रमा

Sun, 19 Mar 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में रविवार को नगर परिक्रमा निकाली गई। 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
जहां-जहां से भी परिक्रमा गुजरी श्रद्धालुओं और लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
परिक्रमा के दौरान संगत ‘आज दी घड़ी बाबा जी रोज-रोज आवे, मेला खुशियां दां...’ जैसे भजनों पर खूब झूमी। परिक्रमा में ढोल की थाप पर संगतों ने गुरु के भजन गाए।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
ढोल, बाजों के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शहर में निकले। इस दौरान महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
रविवार सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर नगर परिक्रमा की शुरुआत हुई। दरबार साहिब से शुरू होकर परिक्रमा कांवली रोड होते हुए गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पहुंची। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद बांटा गया। यहां से संगत तिलक रोड, टैगोर विला होते हुए घंटाघर पहुंची। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
जहां कुछ देर रुककर संगत ने ढोल की थाप पर गुरु के जयकारों के बीच नृत्य किया, वहीं श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश से परिक्रमा का जोरदार स्वागत किया। 

8 of 10
- फोटो : amar ujala
संगत घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पहुंची। यहां महंतों की समाधि पर मत्था टेकने के बाद डेढ़ बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंची। 

9 of 10
- फोटो : amar ujala
इस दौरान महंत श्री देवेंद्र दास ने संगत को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
परिक्रमा में  25 हजार से अधिक संगत शामिल थी। परिक्रमा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजानदास और पूर्व विधायक राजकुमार शामिल हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें