फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब देहरादून की सड़कों पर उतरा पीला 'हाथी' तो मच गई चीख पुकार, तस्वीरें...

Fri, 23 Jun 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
encroachment - फोटो : rajeev gupta/ sanjay negi, amarujala dehradun
गुरुवार की सुबह जब देहरादून की सड़कों पर पीला 'हाथी' उतरा तो मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा।
विज्ञापन

2 of 5
encroachment
सुबह छह बजे घंटाघर से आईएसबीटी तक प्रस्तावित मॉडल रोड के लिए देहरादून में 370 जगहों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान व्यापारियों ने खूब विरोध किया। इतना ही नहीं पुलिस को जबरन लोगों को अतिक्रमण वाली जगह से हटाना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
encroachment
शहरी विकास मंत्री के आदेश पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने अतिक्रमण हटाओ महाअभियान को लेकर नौ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई। इसके बाद नगर निगम और मजिस्ट्रेटों के जरिये आइएसबीटी टर्नर रोड से लेकर घंटाघर तक मुनादी भी करा दी गई थी।  

4 of 5
encroachment
उल्लेखनीय है कि आईएसबीटी टर्नर रोड से लेकर घंटाघर तक की सड़क को राजधानी के मॉडल रोड के तौर पर विकसित किया जाना है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, जलसंस्थान समेत तमाम सरकारी विभागों की ओर से कवायद जारी है लेकिन मॉडल रोड बनाने में बड़ी बाधा अतिक्रमण है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encroachment
प्रशासन के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के संयुक्त सर्वे में इस रोड पर 374 पक्के अतिक्रमण चिन्हित किए थे। जहां लोगों ने मकान के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठान खोल लिए हैं। इन्हें हटाने के लिए नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से नोटिस जारी किए गए लेकिन कब्जेदारों पर कोई असर नहीं हुआ। ऐसे में अब शहरी विकास मंत्री के आदेश पर कब्जों को हटाने को लेकर महाअभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें