फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: द्रोणनगरी में रथ पर सवार होकर निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़, तस्वीरें

Sun, 07 Jul 2024 01:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भगवान जगन्नाथ रविवार को देहरादून में अपने भाई और बहन के साथ द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले। रथ यात्रा को लेकर दूनवासी काफी उत्साहित दिखे। इस दौरान भारी संख्या में भक्तों की भीड़ दिखी।

श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति और श्रीराम मंदिर समिति दीपलोक कॉलोनी की ओर से रविवार को 27वीं श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ के साथ ही रथ में सुभद्रा जी और बलभद्र जी सवार रहे। श्रीराम मंदिर समिति के सचिव अरविंद मित्तल ने बताया कि रथ यात्रा का संचालन 50 युवाओं की टीम ने किया। 

पर्यावरण जागरूकता रैली: देहरादून में हरियाली बचाने सड़कों पर उमड़े लोग, पेड़ कटान का किया विरोध
विज्ञापन

2 of 5
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
रथ यात्रा दीपलोक के श्री राम मंदिर से शुरू होकर श्री राधाकृष्ण मंदिर, किशननगर चौक, सैय्यद मौहल्ला, बिंदाल पुल, घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला बाजार, हनुमान चौक, शाकंभरी मंदिर, साईं मंदिर, तिलक रोड से होते हुए वापस श्री राम मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
देवस्नान पूर्णिमा पर 22 जून को भक्तों की ओर कराए गए अधिक स्नान के कारण भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ हो गए थे। इसके लिए भगवान जगन्नाथ 14 दिन के एकांतवास में चले गए थे।

4 of 5
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को 14 दिन बाद भगवान जगन्नाथ ने बलभद्र और सुभद्र जी के साथ नवयौवन रूप में दर्शन दिए। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने को भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
दर्शन के बाद मंदिर में दशाअवतार आरती की गई। जय जगन्नाथ और हरि बोल के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें