फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की टक्कर से गहरी खाई में गिरा बच्चा, भगवान बन पहुंचे ITBP के जवान

Wed, 20 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
child rescue by itbp - फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड के कर्णप्रयाग क्षेत्र में मवेशी की टक्कर से गहरी खाई में गिरे पांच वर्षीय बच्चे के लिए आईटीबीपी के जवान भगवान बनकर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
child rescue by itbp - फोटो : अमरउजाला
मंगलवार दोपहर बारह बजे अपर बाजार पार्किंग के पास नेपाली मजदूर सुमति अपने बेटे कुशल को लेकर सुभाषनगर तिराहे की ओर आ रही थी। विपरीत दिशा में वाहनों की लंबी कतार होने से वह के चलते सुमति कनारे लगी।
विज्ञापन

3 of 6
child rescue by itbp - फोटो : अमरउजाला
इसी दौरान एक गाय ने कुशल को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहनों की कतार में आईटीबीपी के हवलदार कलम सिंह और चालक मुकेश बिना देर किए खाई में उतरे।

4 of 6
child rescue by itbp - फोटो : अमरउजाला
कमल सिंह ने सड़क से छलांग लगाकर बिना समय गवाएं बच्चे को पकड़ा। इस दौरान बच्चा एक कमजोर टहनी पर टिका था। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय व्यापारी टीएस रावत, भुवन नौटियाल, राजा चौहान आदि ने भी मदद की। बाद में बच्चे का एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

5 of 6
danger route - फोटो : अमरउजाला
पहाड़ पर भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध होने के चलते ग्रामीण इन खतरनाक रास्तों से आवाजाही कर रहे हैं जहां हर पल उनके सामने खतरा इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
danger route - फोटो : अमरउजाला
चमोली के नंदप्रयाग-घाट मार्ग स्थित सड़क मलबा आने से अवरुद्ध होने पर ऐसे ही रास्ते से आवाजाही करने को ग्रामीण मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें