देश की आन-बान की शपथ लेने के साथ ही 36 अफसर आईटीबीपी की मुख्यधारा से जुड़ गए। मसूरी स्थित आईटीबीपी अकादमी में इन अफसरों ने पीपिंग परेड में हिस्सा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
आईटीबीपी ने देश को सौंपे जांबाज अफसर, तस्वीरों में परेड
2 of 6
शनिवार सुबह आईटीबीपी के परेड मैदान में आकर्षक मार्च पास्ट के बाद तिरंगा और बल ध्वज के नीचे देश के खातिर मर-मिटने की शपथ लेने के बाद 42वें जीओ कंबाइटिजेशन कोर्स के 21 नवसैन्य अधिकारी, और 21वें सहायक सेनानी बेसिक कोर्स के चिकित्साधिकारी और अभियंता बल की मुख्यधारा में जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी ने देश को सौंपे जांबाज अफसर, तस्वीरों में परेड
3 of 6
इनमें 15 इंजीनियरों और चिकित्साधिकारियों, 21 सहायक सेनानी जीडी ने शपथ ली। बल की वेशभूषा में सजे-धजे नवसैन्य अधिकारी आत्मविश्वास से लबालब थे।
आईटीबीपी ने देश को सौंपे जांबाज अफसर, तस्वीरों में परेड
4 of 6
दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री महानिरीक्षक आपरेशन हरभजन सिंह ने नवसैन्य अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो कुछ भी सिखाया गया वह आने वाले जीवन में कदम-कदम पर काम आएगा।
विज्ञापन
आईटीबीपी ने देश को सौंपे जांबाज अफसर, तस्वीरों में परेड
5 of 6
पीपिंग परेड के पूरी होने पर कुछ इस तरह किया नए अफसरों ने खुशी का इजहार।