फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना रही उम्र की सीमा और दूरियों का बंधन, एक-दूजे के हुए 55 की वैलेंटिना और 25 के नावेद

Mon, 02 Sep 2019 04:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस शादी में न तो उम्र की सीमा रही थी और न ही सात समंदर की दूरियों का ही कोई मतलब रह गया था। इटली निवासी 55 साल की वैलेंटिना ने ऋषिकेश में बापूग्राम के रहने वाले 25 वर्षीय नावेद से शनिवार को कोर्ट मैरिज कर ली। एसडीएम प्रेमलाल के सामने दोनों जन्मों के बंधन में बंध गए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वैलेंटिना और नावेद पिछले दो साल से एक दूसरे के संपर्क में थे। वैलेंटिना ऋषिकेश घूमने के लिए आई थीं। इस दौरान उनका संपर्क बापूग्राम निवासी नावेद से हुआ। धीरे-धीरे वे एक दूसरे से लगातार मिलने जुलने लगे। नावेद का कहना है कि वैलेंटिना का व्यक्तित्व काफी परिपक्व है। मेरी उम्र उनके मुकाबले काफी कम है, लेकिन उनसे जो भावनात्मक संबल मिला वह मेरी पूंजी है। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नावेद ने वैलेंटिना को दोस्त के रूप में काफी जिंदादिल और कोमल बताया। कहा कि इन्हीं गुणों ने उन्हें प्रभावित किया। फिलहाल नावेद ने अंग्रेजी बोलनी भी सीख ली है। इस काम में उनकी वैलेंटिना ने काफी मदद की। हालांकि वैलेंटिना अभी हिंदी ज्ञान से अछूती हैं। उनका मानना है कि जब उन्होंने हिंदुस्तान को अपना लिया है तो हिंदी भी जल्द ही सीख लेंगी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति से प्रभावित वैलेंटिना सरकारी कार्य प्रणाली से खासा खफा हैं। उनका कहना है कि सरकारी दफ्तरों में कल आना, कल आना कहकर टालने की परंपरा है। कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया बेहद थकाऊ है। शुक्र है कि लंबी प्रक्रिया के बाद हमारी शादी आखिरकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी के बाद खुश नावेद ने धर्म के विपरीत शादी के सवाल पर कहा कि मैं किसी धर्म को नहीं मानता। मेरे लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। मेरे परिवार में शादी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। नावेद का कहना है कि शादी के बाद भी मैं अपने देश में ही रहूंगा। कभी कभार जरूर इटली जाया करूँगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें