फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्रायली दूतावास बम धमाकाः हरिद्वार में अलर्ट के बाद पुलिस ने खंगाला हरकी पैड़ी क्षेत्र, एनएसजी की टीम भी पहुंची 

Sat, 30 Jan 2021 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
हरकी पैड़ी पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली स्थिति इजरायल के दूतावास के पास धमाका होने के बाद हरिद्वार जिले में कुंभ मेले के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया था। शुक्रवार की रात के साथ ही शनिवार को दिनभर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
हरकी पैड़ी पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने शुक्रवार रात में ही अलर्ट जारी करते हुए सभी सरकारी बिल्डिंगों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को चेकिंग करने के आदेश जारी किए थे। आदेश के बाद सभी थाना प्रभारी शुक्रवार की रात को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग की।
विज्ञापन

3 of 6
हरकी पैड़ी पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार को दिन भर नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने अपनी टीम व एटीएस के साथ मिलकर सबसे पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र व होटलों और लॉज, धर्मशालाओं में चेकिंग की। इसके अलावा ज्वालापुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने भी चेकिंग अभियान चलाया। वहीं कनखल थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह लुंठी ने भी हाईवे के साथ ही होटलों व अन्य जगहों पर चेकिंग की। 

4 of 6
हरकी पैड़ी के पास जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रानीपुर कोतवाल योगेश सिंह देव ने भेल रोड समेत अन्य क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। वहीं सिडकुल थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने भी चेकिंग कराई। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर भी राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अनुज सिंह व रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी बीएस चौहान ने ट्रेनों, प्लेटफार्म व स्टेशन परिसर में चेकिंग की। 
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार में चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएससी) की एंटी सेबोटाज टीम हरिद्वार पहुंच गई। माना जा रहा है कि इजरायली दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद टीम को हरिद्वार भेजा गया है। एनएसजी की टीम के सदस्य हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में खुफिया नजर रखेंगे। कुंभ मेला को लेकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की दो टीमें फरवरी तक आने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार में चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हरिद्वार पहुंची एनएसजी की एंटी सबोटाज टीम में आठ लोग हैं। अधिकारियों के अनुसार कुंभ मेला क्षेत्र व हरकी पैड़ी क्षेत्र के बारे में टीम जानकारी जुटाएगी। ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर तुंरत ही उस पर नियंत्रण किया जा सके। मंकर संक्रांति पर्व से पहले अर्द्घसैनिक बल की पांच कंपनी मिल गई थी।  कुंभ मेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जल्द ही अर्द्घसैनिक बलों की आठ कंपनियां और आ जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें