फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान ने अपने दोस्त और उत्तराखंड के इस वैद्य से पूछा था बीमारी का इलाज, लेकिन छिपाई थी ये बात

Thu, 30 Apr 2020 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • इरफान खान के करीबी रहे हैं दून के पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश
  • वर्ष 2018 में फोन कर पूछा था कैंसर का इलाज
विज्ञापन
1 of 9
irfan khan - फोटो : File Photo
अभिनेता इरफान खान के निधन से पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश ने शोक व्यक्त किया है। इरफान खान वैद्य बालेंदु को अपना दोस्त मानते थे। वर्ष 2018 में जब इरफान को कैंसर होने की जानकारी मिली तो उन्होंने दून में वैद्य बालेंदु को फोन कर बीमारी के आयुर्वेद इलाज के बारे में पूछा था, लेकिन तब इरफान ने उन्हें यह नहीं बताया था कि यह बीमारी उन्हें है।

 
विज्ञापन

2 of 9
वैद्य बालेंदु प्रकाश - फोटो : अमरउजाला
इरफान ने उस समय अपने दोस्त की बीमारी का जिक्र करते हुए आयुर्वेदिक उपचार के बारे में जानकारी चाही थी। वैद्य बालेंदु प्रकाश ने बताया कि उनकी इरफान खान से मुलाकात वर्ष 2010 में हुई थी। जब वह भी मुंबई में रहते थे। उस समय इरफान की पत्नी उनके पास उपचार के लिए आती थी। इरफान के साथ उनका रिश्ता समय के साथ गहरा होता गया।
 
विज्ञापन

3 of 9
इरफान जब भी शूटिंग के लिए उत्तराखंड आते बालेंदु के घर जरूर आते थे - फोटो : amar ujala
इरफान के परिवार में किसी को भी शारीरिक समस्या होती थी तो वह उनसे परामर्श लेते थे। बालेंदु ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद वह दून आ गए, लेकिन इसके बाद इरफान जब भी शूटिंग के लिए उत्तराखंड आते वह उनके घर जरूर आते थे।

4 of 9
इरफान खान का कॉटेज - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में जब इरफान ने दोस्त को बीमारी होने की बात कहकर आयुर्वेद उपचार बताने को कहा तो उनका जवाब था कि इसका इलाज अभी तक बेहद मुश्किल है।
 
विज्ञापन

5 of 9
इरफान खान और परिवार - फोटो : file photo
इस पर इरफान ने चुप्पी साध ली थी, लेकिन उन्हें उस वक्त जानकारी नहीं थी यह बीमारी इरफान को ही है। बालेंदु उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए कहते हैं कि इरफान बुजुर्ग अवस्था में आने से बचा करते थे।
विज्ञापन

6 of 9
चेतसिंह घाट पर दीपिका के साथ इरफान। - फोटो : अमर उजाला।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता इरफान खान के निधन की खबर सुनकर उनके प्रशंसकों को झटका लगा है।
विज्ञापन

7 of 9
इरफान ने एथलेटिक्स ग्राउंड में दौड़ लगाई थी - फोटो : File Photo
इरफान की पान सिंह तोमर फिल्म के कई दृश्य दून के स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में फिल्माए गए थे। यहां इरफान ने एथलेटिक्स ग्राउंड में दौड़ लगाई थी। इस शूटिंग में कॉलेज के उस समय के छात्रों ने भी हिस्सा लिया था।

8 of 9
खिलाड़ियों, कोच व स्टाफ को इरफान से मिलने का मौका भी मिला था - फोटो : File Photo
फिल्म में उन्हें हरे रंग की टी-शर्ट में दौड़ते हुए भी देखा जा सकता है। शूटिंग के जरिये कॉलेज के खिलाड़ियों, कोच व स्टाफ को इरफान से मिलने का मौका भी मिला था।
विज्ञापन

9 of 9
 पान सिंह तोमर - फोटो : ट्विटर
स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलीट कोच लोकेश कुमार ने बताया कि शूटिंग के समय वह भी यहीं कोच थे। फिल्म में उनका भी छोटा सा शूट हुआ था, लेकिन अंत में उसे काट दिया गया। तब इरफान सभी खिलाड़ियों व कोच से मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें