देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और आयलैंड के बीच आयोजित तीसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान टीम के फैंस ने कुछ ऐसा किया कि भारतीय फैंस ने भी उनकी तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
इस दौरान अफगानी दर्शकों ने पुलवामा हमले के बाद उठे विवादों पर पेंटिंग बनाकर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिश्तों के लिए शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
3 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
चंडीगढ़ से आए अफगानिस्तान के अड्डरीस अहमद, शमज़ सैफ व ज़ाहिद शिनवारी ने कहा कि वे पहले भी देहरादून मैच देखनेआए थे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
4 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
उन्होंने कहा कि देश में चल रहे विवाद अशांति के अलावा और कुछ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में अगर दोनों देश शांति बनाए रखें तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। इस पर वहां पहुंचे कुछ भारतीय फैंस ने उनकी तारीफ की।
विज्ञापन
5 of 6
देहरादून में टी 20 मैच
दिल्ली से आये संदीप ने कहा कि अफगानिस्तान के दर्शकों को पता है कि क्या सही और क्या गलत है। पढ़े लिखे लोग सही राह पर चलते है और कभी दहशत नहीं फैलाते। उन्होंने अफगानिस्तान के द्वारा दिये गए संदेश की सराहना की।
बता दें कि आज खेले जा रहे मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए अफगानिस्तान को आमंत्रण दिया। अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं।