फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: सचिन तेंदुलकर भी हो गए थे 11 करोड़ में बिके इस प्लेयर के 'फैन', जमकर की थी तारीफ

Mon, 29 Jan 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
manish panday
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के लिए 11 करोड़ में खरीदे गए इस प्लेयर की तारीफ मास्टर ब्लास्टर भी कर चुके हैं। उन्हें इस प्लेयर की बल्लेबाजी खूब पसंद आती है।
विज्ञापन

2 of 7
मनीष पांडे - फोटो : BCCI
जी हां, यह प्लेयर है मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले मनीष पांडेय की। मनीष को शनिवार को लगी ऑक्शन में 11 करोड़ में सनराइर्जस हैदराबाद ने खरीदा है। वहीं मनीष पांडेय के अलावा केएल राहुल को भी 11 करोड़ में खरीदा गया है। केएल राहुल को किंग्स इलेवन ने खरीदा है। वहीं अभी तक सबसे महंगे बिके खिलाड़ियों में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ में खरीदा है।
विज्ञापन

3 of 7
मनीष पांडे - फोटो : twitter
बता दें कि, आईपीएल 10 में वैसे तो कई ख‌िलाड़‌ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। लेक‌िन उत्तराखंड के मनीष पांडेय का जलवा खूब रहा। भले ही आईपीएल में मुंबई इंड‌ियन्स व‌िजेती टीम रही थी। लेक‌िन शानदार बल्लेबाजी, व‌िकेटकीप‌िंग और गेंदबाजी के पैनेपन से इस ख‌िलाड़ी ने अपनी अलग ही छाप छोड़ दी।

4 of 7
cricketer manish pandey
उत्तराखंड के मनीष पांडे के जौहर को देखकर हर कोई इनका फैन हो गया था। द्रव‌िड और क्रिकेट के सरताज सच‌िन तेंदुलकर तक ने इन ख‌िलाड़‌ियों की तारीफ के पुल‌ बांधे। अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से ये उपलब्‍ध‌ि हास‌िल की है।
 
विज्ञापन

5 of 7
cricketer manish pandey
उस वक्त मनीष कोलकाता नाइट राइडर्स से खेले थे। मनीष पांडे ने 14 मैचों की 13 पारियों में 49.50 के एवरेज से 396 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 81 रन की नाबाद पारी भी पांडे ने खेली थी। इस दौरान मनीष 5 बार नॉटआउट भी रहे और 2 अर्धशतकीय पारी भी उन्होंने खेली। आईपीएल के 10 सीजन में पांडे ने कुल 196 चौके और 64 छक्के लगाए हैं। बता दें क‌ि मनीष मूलरूप से बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

6 of 7
cricketer manish pandey
मनीष पांडे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट वह कर्नाटक से खेलते हैं। जबकि इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल थे। मनीष ने पूर्व आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए आईपीएल में शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Manish Pandey
पांडे ने भारत के लिए अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई 2015 में की। उन्होंने 17 जुलाई 2015 को भारत के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें