उन्होंने कहा कि अब अनुज के पास मौका है कि वह आईपीएल में भी खुद को साबित कर भारतीय टीम के लिए दावेदारी कर सके। अनुज के परिजनों के अनुसार, उन्होंने अनुज को 2012 में बेस्ट दिल्ली एकेडमी में भेजा था। यह एकेडमी भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है।