फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा लगाएं, सिर्फ 10 रुपए के इनवेस्टमेंट से आपको होगा मोटा मुफाना

Tue, 18 Sep 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
savings
अगर आप कम इनवेस्टमेंट ज्यादा का फायदा तलाश रहे हैं तो यहां इनवेस्ट करना आपको बड़ा फायदा पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा बचत करने में सक्षम नहीं है तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सिर्फ 10 रुपए के निवेश में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
post office franchise
हम आपको बता रहे हैं  पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (आरडी) के बारे में। इसमें आप पांच साल तक के लिए इनवेस्ट कर सकते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आप इनवेस्टमेंट की शुरुआत दस रुपए से कर सकते हैं, अधिक कितना इनवेस्ट करें ये आपकी मर्जी है। 
विज्ञापन

3 of 6
saving
पोस्ट ऑफिस के अधिकारी संतोष ने बताया कि, इस स्कीम में ज्यादा फायदा इसलिए है क्योंकि इसमें आपको मिलने वाला सालाना ब्याज 6.9 फीसदी होता है जो कि बैंकों के सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज से ज्यादा है। इस खाते में नॉमिनेशन की सुविधा मिलती है। 

4 of 6
saving
आप किसी डाकघर में जितने चाहे उतने खाते खोल सकते हैं। इसमें दो वयस्कों का साझा खाता (ज्वाइंट अकाउंट) भी खोला जा सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि अगर आरडी पर 10 हजार से ज्यादा सालाना ब्याज मिलता है तो वह टैक्सेडबल होगा, यानी आपको इस पर कर का भुगतान करना होगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
asdf
इसमें इसमें खाता खोलने से लेकर जब तक बंद होगा तक तक मिलने वाली ब्याज दर फिक्स रहती है। यह ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा फायदे का सौदा है, क्योंकि ब्याज दरें कम होने पर भी यह कम नहीं होती है। यह नियमित निवेश के साथ साथ फिक्स्ड डिपॉजिट का भी फायदा दिलाती है। इसे आप बढ़ाकर 10 वर्षों के लिए भी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक सीमित समयावधि के लिए इस स्कीम में इनवेस्ट करना फायदे का सौदा है। इस बचत योजना में एक साल के बाद 50 फीसद रकम निकलाने की भी सुविधा उपलब्ध होती है। इसलिए जब भी आपको जरूरत हो तो आप इसमें से पैसा निकाल भी सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें