फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम की है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, बेहद कम इनवेस्टमेंट में हर महीने मिलेगी मोटी इनकम

Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
saving
यदि आप लगातार आय चाहते हैं तो आपके लिए डाकघर की एक अच्छी योजना है। इसके तहत आप जो पैसा खाते में जमा कराएंगे, उस पर आपको माहवार कमाई होती रहेगी। हम बात कर रहे हैं डाकघर की ‘मंथली इन्वेस्टमेंट स्कीम’ यानी ‘पीओएमआईएस’ की। 
विज्ञापन

2 of 6
पोस्ट ऑफिस - फोटो : SELF
पीओएमआईएस योजना के तहत आपको एक बार डाकघर में खाता खुलवाना होगा। इसके तहत खोले गए एकल खाते पर हर महीने आय की गारंटी है। जमा हर एक पैसे पर सुरक्षा की गारंटी है। इस खाते को आप कम से कम 1500 रुपये से खुलवा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस योजना को हर पांच साल बाद उसी खाते के जरिये आगे भी बढ़ा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic
यानी यह कई साल तक आपके लिए आय की गारंटी साबित होगी। विशेषज्ञ भी इस योजना को निवेश की बेहतर योजना मानते हैं। इस खाते को कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। इसमें बैंक की एफडी की तुलना में बेहतर रिटर्न है। आप अपने नाम से एक से अधिक खाते भी खोल सकते हैं, लेकिन उनमें अधिकतम 4.5 लाख रुपये तक ही जमा कर सकते हैं। दो-तीन लोग मिलकर भी खाता खोल सकते हैं। इस खाते में वार्षिक 7.7 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है। 

4 of 6
सबसे पहले डाकघर से पीओएमआईएस योजना का आवेदन पत्र लें। इस भर लें। पहचानपत्र, पते का प्रमाण, दो फोटोग्राफ, दो गवाहों के हस्ताक्षर के साथ जमा करा दें। जितनी रकम जमा कराना चाहते हैं, वह भी साथ लेकर जाएं। आपका खाता खुल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
यदि आप योजना शुरू करने के बाद इसे पांच साल से पहले बंद करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। एक साल से पहले बंद करने पर आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। एक से तीन साल के भीतर खाता बंद करने पर आपको दो प्रतिशत जुर्माना काटने के बाद बाकी रकम लौटा दी जाएगी। तीन से पांच साल के बीच खाता बंद करने पर एक प्रतिशत का जुर्माना काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
सीनियर पोस्ट मास्टर जेएस बिष्ट ने बताया कि यह खाता 1500 के गुणांक में खोला जा सकता है। अधिकतम नौ लाख रुपये का खाता खुलवाने पर पांच वर्ष तक प्रतिमाह 5775 रुपये मिलेंगे। यदि आपको इस पैसे की जरूरत नहीं है तो आप इसे डाकघर की आरडी में जमा करा सकते हैं। वहां आपको इस पैसे पर 7.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें