ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 30वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने कहा कि योगा से ही होगा। कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पहुंचकर मुझे ऐसी अनुभूति हो रही है कि जैसे मेरी घर वापसी हुई हो।
विज्ञापन
2 of 5
shilpa shetty
उन्होंने कहा कि योग ने मुझे संवारा है और अब मेरा यह कर्तव्य है कि मैं योग को दुनिया तक पहुंचाऊं।
विज्ञापन
3 of 5
shilpa shetty
जब उनसे एक सवाल किया गया कि योग भारत से ज्यादा विदेशों में प्रचलित है तो शिल्पा शेट्टी ने कहा भारत के लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैले इसके लिए उन्होंने एक योगा ऐप बनाया है इस ऐप को वह आने वाले दिनों में लांच करेंगी।
4 of 5
shilpa shetty
इस ऐप में उनके द्वारा किए गए योगा का विस्तार रूप से वर्णन होगा। कहा कि ऋषिकेश ने योग को जन्म दिया है।
अंंत में शिल्पा ने कहा कि 'ओम नमः शिवाय' का अर्थ है 'आई लव माय सेल्फ'। उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है। बल्कि मानसिक तौर पर भी इंसान को संवारा जा सकता है।