international yoga festival
परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को 30वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ हो गया। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन व आयुष मंत्री हरक सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद सरस्वती, जीवा की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती सरस्वती, अमेरिका से आए राधानाथ स्वामी, जर्मनी व कोलंबिया से पहुंचे स्वामी परमाद्वैति ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।