yog
- फोटो : अमर उजाला
औली में डीआईजी गंभीर सिंह चौहान के दिशा-निर्देश पर डिप्टी कमांडेंट विपिन शर्मा ने योग शिविर में 80 जवानों के साथ योग किया। आईटीबीपी के जवानों ने योग के विभिन्न आसन किए। डिप्टी कमांडर विपिन शर्मा ने कहा कि आईटीबीपी के जवान देश की सीमा पर तैनात रहते हैं। शरीर को फुर्तीला बनाने के लिए जवानों को योग के लिए प्रेरित किया जाता है। इस मौके पर डॉक्टर महेंद्र कुमार, तेजवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक चेतराम रॉय आदि मौजूद थे।