फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में ये हैं योग के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन, घूमने आएं तो यहां जाना न भूलें

Thu, 21 Jun 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
yoga
21 जून को देशभर में योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार पीएम मोदी उत्तराखंड में योग दिवस मनाने आ रहे हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं उत्तराखंड के टॉप 5 डेस्टिनेशन जहां आप योग का भरपूर आनंद ले सकते हैं। योग कैपिटल ऋषिकेश में यहां ऐसी कई जगह हैं जहां आप योग साधना कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
yoga
अगर आप योग के साथ अध्यात्म का भी सुख चाहते हैं तो ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन जरूर जाएं। यहां मार्च में हर साल योग महोत्सव भी मनाया जाता है। वहीं यहां आने वाले योग साधक गंगा किनारे  रोज योग का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
yoga
ऋषिकेश के मुनिकीरेती में भी आप योग के लिए जा सकते हैं। यहां आपको योग का परमआनंद प्राप्त होगा। यहां बने योग निकेतन में आप पाठ्यक्रम के अनुसार भी योग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यहीं आपको रहने की सुविधा भी मिलेगी।

4 of 6
yoga
हिमालयन योग आश्रम भी योग के लिए विश्व विख्यात है। ऋषिकेश के गांव तपोवन में बने इस आश्रम में आकर आप योग सीख सकते हैं। यहां रोजाना आपको योग के सभी तरह के आसन और आध्यात्मिक उपदेश का सुख भी मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
yoga - फोटो : अमर उजाला
नीलकंठ मंदिर रोड पर फूल चट्टी में भी आप योग का आनंद ले सकते हैं। यह आश्रम अपने लगातार सात दिन योग और ध्यान कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है। यहा योग के साथ ही मेडिटेशन का भी अभ्यास कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
yoga - फोटो : अमर उजाला
पतंजलि इंटरनेशन योगा सेंटर भी योग के लिए जाना जाता है। यहां आकर आप योग का आनंद तो ले ही सकते हैं, साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं। यहां इसके लिए कई शिक्षक भी रखे गए हैं। यहां योग टीचर ट्रेनिंग का भी कोर्स कराया जाता है। तो आप यहां एक बार आकर जरूर योग का आनंद लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें