फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के आने से द्रोणनगरी बनी योगनगरी, तस्वीरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम

Fri, 22 Jun 2018 06:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
narendra modi
कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करने के लिए इतंजार कर रहे हजारों लोगों का सपना पूरा हो गया। पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े छह बजे एफआरआई पहुंचे तो साधक मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

2 of 11
FRI
गुरुवार को प्रधानमंत्री ने देहरादून में करीब 55 हजार लोगों के साथ सामूहिक योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगासन भारतीय ऋषियों द्वारा मानवजाति को दिए गए सबसे अनमोल उपहारों में से एक है।
विज्ञापन

3 of 11
narendra modi
उन्होंने कहा कि योग संयम और संतुलन का वादा करता है। मानसिक तनाव से पीड़ित विश्व में यह शांति का वादा करता है। 

4 of 11
yoga day
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पिछले कई दशकों से योग का केंद्र रहा है। ये हम भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि पूरी दुनिया में योग का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
FRI
अंतरराष्ट्रीय दिवस पर एफआरआई में योग करते हजारों साधक।
विज्ञापन

6 of 11
narendra modi - फोटो : amar ujala
योग स्थल पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री ने राजभवन प्रांगण में चंदन का पौधा लगाया। 
विज्ञापन

7 of 11
kk paul
मंच पर उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक भी मौजूद रहे।

8 of 11
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी को गुलाब का तेल भेंट किया और उत्तराखंड में चौथे अंतरराष्ट्रीय दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करवाने पर आभार जताया।

9 of 11
yoga day
पीएम मोदी ने एफआरआई में करीब 45 मिनट तक योग अभ्यास किया। अभ्यास कर एफआरआई से बाहर जाते साधकों के चेहरे पर चमक नजर आई।

10 of 11
yoga day
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा नेत्री माला राजलक्ष्मी शाह और परमार्थ निकेतन आश्रम के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

11 of 11
narendra modi
देहरादून में योग करने के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें