फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का भ्रमण कर रही इन भारतीय महिलाओं ने किया समुद्री तूफान का सामना, तस्वीरें बेहद हैरतअंगेज

Sat, 13 Jan 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
sea storm - फोटो : ANI
दुनिया की परिक्रमा पर निकलीं महिला नेवी अफसरों ने प्रशांत महासागर में समुद्री तूफान का सामना किया। अफसरों ने तूफान का बहादुरी से सामना किया और आईएनएसवी तारिणी अच्छी तरह निकाल लिया। 

 
विज्ञापन

2 of 8
sea storm
महिला अफसरों द्वारा तूफान से सामना करने का वीडियो जारी किया है। जिसकी कुछ फोटोज हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
sea storm
जिस वक्त यह तूफान आया उस वक्त महिला नेवी अफसर फॉकलैंड आइलैंड्स पहुंचने वाली थीं।

 

4 of 8
sea storm
बता दें कि ये अफसर 55 फुट के पोत INSV तारिणी से नाविका सागर परिक्रमा कर रही हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में महिला अफसरों का दल इस तरह के भ्रमण पर गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
sea storm
खास बात यह है कि नाविका सागर परिक्रमा की टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं और वर्तिका मूल रूप से उत्तराखंड पौड़ी जिले के धूमाकोट क्षेत्र के स्यालखेत गांव की हैं। उनके पिता प्रो. पीके जोशी केंद्रीय गढ़वाल विवि श्रीनगर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। माता डा. अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय (पीजी) ऋषिकेश में हिंदी विभागाध्यक्ष है। वर्तिका वर्ष 2010 में नौ सेना अधिकारी बनी। वर्तिका इससे पूर्व आईएनएसवी महादेई में सफलतापूर्वक कई अभियान पूरा कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
sea storm
वहीं टीम की एक और अफसर लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता भी देहरादून की ही रहने वाली हैं। देहरादून में रेसकोर्स निवासी विनोद गुप्ता और परिवार में इसे लेकर खुशी का माहौल है।

 
विज्ञापन

7 of 8
आईएनएसवी तारिणी - फोटो : social media
पायल गुप्ता ने कारमन स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद देहरादून से ही एक संस्थान से बीटेक पास किया। इसके बाद गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में उनकी नौकरी लग गई लेकिन उनका मन वहां नहीं रमता था। इसलिए उन्होंने नौसेना की राह चुनी। लेफ्टिनेंट पायल इससे पहले भी कई अभियानों में शामिल हो चुकी हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
insv tarini
देवभूमि की दो बहादुर बेटियों के साथ टीम में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी और बी.ऐश्वर्या हैं। यह टीम पिछले साल सितंबर में गोवा से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। टीम ने इस भ्रमण पर अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रुकने का फैसला किया था। मार्च में टीम भारत वापस आ जाएगी।  (सभी फोटो ANI द्वारा ट्वीटर पर पोस्ट की गई वीडीओ से ली गई है।)
 

#WATCH: 6 women naval officers on INSV Tarini, trained at Ocean Sailing Node, brave their way through a storm in the Pacific Ocean while on the way to Falkland Islands (08.01.2018) (Source: Indian Navy) pic.twitter.com/j3uAm7b8bS

— ANI (@ANI) January 11, 2018
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें