फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

Sun, 03 Jan 2016 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
वर्ष 2016 की शुरुआत कन्या लग्न में हो रही है। कन्या लग्न में राहु बैठा होने से जहां राजनितिक अस्थिरता रहेगी पार्टियों में टकराव रहेगा वहीं आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। इस बार अंग्रेजी और हिंदू दोनों ही कैलेंडरों के हिसाब से वर्ष का राजा शुक्र रहेगा।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

2 of 8
वर्ष 2016 की शुरुआत सप्तमी तिथि में होगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। सौभाग्य योग है। दिन शुक्रवार है। वर्ष 2016 के और हिंदू कैलेंडर के अनुसार संवत 2073 के पहले दिन शुक्र है। दोनों ही हिसाब से वर्ष का राजा शुक्र है। इस साल कन्या लग्न में नव वर्ष की शुरुआत हो रही है।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

3 of 8
ज्योतिषियों के अनुसार शुक्र होने से तो अच्छे प्रभाव रहेंगे लेकिन कन्या लग्न में राहु का बैठना अच्छा नहीं रहेगा। क्या कहते हैं ज्योतिष जानते हैं उन्हीं की जुबानी। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार राहु के होने से राजनीतिक दलों में मतभेद रहेगा। पार्टियों में टकराव की स्थिति बन सकती है। सरकार नवीन योजनाएं बनाएगी।

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

4 of 8
नवग्रह शनि मंदिर के पंडित आचार्य सुशांत राज के अनुसार वर्ष 2016 का पूर्णांक 9 है। 9 अंक का प्रतिनिधित्व मंगल करता है। मंगल के कारण जनधन की हानि, अतिवृष्टि, भूकंप, आपदा आदि का योग बनता है। गीता भवन के पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल के अनुसार इस वर्ष आम लोगों को महंगाई से जूझना पड़ेगा। सरकार के प्रति जनता में रोष रहेगा। लोगों में असंतोष की भावना रहेगी।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

5 of 8
होटल में भोजन या विदेश यात्रा के लिए 50 हजार रुपये से अधिक बिल भुगतान पर पैनकार्ड अनिवार्य होगा। दस लाख रुपए से अधिक की अचल संपत्ति की खरीद के लिए भी पैन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

6 of 8
बैंक, डाकघर या एनबीएफसी में पांच लाख रुपये सालाना या एक साथ 50 हजार रुपये से अधिक की एफडी पर भी पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। कैश कार्ड या प्रीपेड कार्ड के लिए 50 हजार रुपये से अधिक के भुगतान और अनलिस्टेड कंपनियों के शेयरों की खरीद के लिए एक लाख से अधिक का भुगतान करने पर पैन नंबर देना होगा।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

7 of 8
सभी तरह के बैंक खाते खोलने के लिए भी पैन जरूरी होगा। स्मॉल साइज लॉकर पर शहरी इलाकों में 1100 रुपये शुल्क के साथ ही सर्विस चार्ज देना होगा। मीडियम साइज लॉकर के लिए 2800 रुपये के साथ ही सर्विस चार्ज और छोटे शहरों के मीडियम साइज लॉकर के लिए शुल्क 1700 रुपये से बढ़कर 1800 रुपये हो गया है। बड़े लॉकर की फीस एरिया के हिसाब से छह हजार से आठ हजार रुपये सालाना होगी। पीएफ निकालने के लिए यूएएन नंबर जरूरी होगा। इसके लिए पीएफ से पैसा नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

जश्न के बाद अब जानिए नए साल में आने वाले ये महंगे बदलाव

8 of 8
मारुति सुजुकी की ओर से जनवरी में सभी मॉडल्स के दामों में 20 हजार रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड अपनी कारों के दामों में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। मर्सिडीज कारें भी महंगी हो सकती हैं। होंडा कार्स अपनी गाड़ियों की कीमत 16 हजार रुपये तक बढ़ा सकता है। निसान, रेनो और स्कोडा भी 50 हजार रुपये तक महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें