फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस धांसू क्रिकेटर ने खोला राज, वर्ल्ड कप में क्या रहेगी रणनीति

Sat, 03 Jun 2017 02:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 7
ekta bisht
भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। 24 जून से 25 जुलाई तक इंग्लैंड में होने जा रहे महिला वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित एकता बिष्ट ने बताया कि पिछली सीरीज के अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इस बार भारत का पलड़ा भारी है।
विज्ञापन

2 of 7
ekta bisht
40 अंतर्राष्ट्रीय और लगभग 150 घरेलू मैच खेल चुकीं अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने मार्च में श्रीलंका में वर्ल्ड कप के लिए हुए क्वालीफाइंग मैच में आठ देशों के खिलाफ 13 विकेट लिए थे, जिसमें अकेले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट लिए। 
विज्ञापन

3 of 7
indian women cricket team
अल्मोड़ा से रवानगी से एक दिन पहले अमर उजाला से बातचीत में एकता ने बताया कि वह वर्ल्ड कप को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। वह इस बार दूसरा वर्ल्ड कप खेलेंगी। इससे पहले 2013 में भारत में हुए महिला वर्ल्ड कप में उन्होंने केवल दो ही मैच खेले थे, लेकिन इस बार खेल को लेकर वह काफी सचेत हैं और प्रत्येक टीम के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर स्टडी कर रही हैं।

4 of 7
ekta bisht
उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत के अलावा आस्ट्रेलिया की महिला टीम भी काफी दमदार है। लेफ्ट आर्म स्पिनर नीतू डेविड और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबीडी डीविलियर्स को अपना आदर्श मानने वाली एकता ने पिछले दिनों थाइलैंड में हुए एशिया कप में भी विभिन्न टीमों के खिलाफ 12 विकेट लिए थे, जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में एकता अब तक 45 विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ekta bisht
इसमें इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में चार विकेट और 2012 में श्रीलंका के खिलाफ हेट्रिक उनका टी-20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके अलावा टेस्ट मैच में पांच और वन डे में एकता 62 विकेट ले चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
ekta bisht
वर्ल्ड कप से पहले चार दिन के लिए घर पहुंचीं एकता शनिवार को काशीपुर के लिए रवाना होंगी जहां वह क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करने के बाद बंगलूरू कैंप के लिए रवाना होंगी। उसके बाद भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड जाएंगी। इससे पहले उन्होंने अल्मोड़ा में ऐड़ी देवी, गैराड़ समेत चितई गोलू दरबार में मत्था टेका और अपने अच्छे प्रदर्शन और भारत की जीत की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
indian women cricket team
एकता के पिता कुंदन बिष्ट, माता तारा बिष्ट, बहन श्वेता बिष्ट, भाई विनीत बिष्ट, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन समेत नगर के क्रिकेट प्रेमियों ने एकता को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें