फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस रूट पर खतरे में रेल यात्रियों की जान, ध्यान नहीं दिया तो हो सकता है बड़ा हादसा!

Sun, 11 Mar 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 5
train
अगर रेलवे ने ध्यान नहीं दिया तो यहां रेल यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
train
कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेल गाड़ियां खतरे में गुजर रही हैं। कौड़िया पुल के एप्रोच पर बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिससे रेल इंजन और डब्बों के दबाव से एप्रोच धंसने का खतरा बना हुआ है। एप्रोच की देखभाल नहीं की गई तो किसी भी दिन रेल की पटरी नीचे धंसकर दुर्घटना का सबब बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
train
रेलवे स्टेशन कोटद्वार से दिल्ली के लिए गढ़वाल एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और कोटद्वार नजीबाबाद के बीच चार पेसेंजर ट्रेन चलती है। एक्सप्रेस हमेशा भर कर चलती है, जबकि पैसेंजर में एवरेज सवारियां होती हैं। कौड़िया पुल के एप्रोच पर पहले ही विभाग ने बोरों में मिट्टी भरकर उसके ऊपर पटरी बिछा रखी है। उसके नीचे बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं, जिसके कारण पटरी के नीचे रखे गए कट्टों के नीचे गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में खाली पटरी पर रेल के गुजरने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।

4 of 5
train
कोटद्वार निवासी आशुतोष कंडवाल, पंकज शर्मा, देवेंद्र डोबरियाल, हीरामणि मैंदोला ने रेलवे विभाग पर लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि पहले ही सुखरौ पुल के टूटने से लोगों को महीनों तक बिना रेल के परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन रेलवे विभाग इससे सबक नहीं ले रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
train
पुल के एप्रोच की देखभाल नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की पूरी संभावना बनी हुई है। विभाग को इसकी तत्काल मरम्मत करनी चाहिए। उधर, कोटद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरके मीणा ने बताया कि कौड़िया पुल के एप्रोच पर जानवरों द्वारा गड्ढे करने की जानकारी मिली है। इसके लिए रेलवे के संबंधित अधिकारी को जानकारी दी गई है। शीघ्र एप्रोच की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें