फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online टिकट बुकिंग करने वालों को रेलवे दे रहा यह खास सुविधा, पढ़ें और फायदा उठाएं

Fri, 11 May 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
train ticket
ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग कराने वाले लोगों के लिए रेलवे ने नई सुविधा शुरू हुई है। आप भी जानिए और फायदा उठाइए...
विज्ञापन

2 of 5
girl - फोटो : demo pic
आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा शुरू की है। अभी तक यह सुविधा सिर्फ काउंटर से टिकट बुकिंग कराने पर ही मिलती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (आईआरसीटीसी) के पोर्टल पर रेल यात्रा का ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
अब तक ऑनलाइन बुकिंग पर बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा नहीं होती थी। यदि आरक्षित टिकट में बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करना है तो सिर्फ काउंटर पर बुक कराए टिकट पर ही होता है। ऐसे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग वाले यात्रियों को निश्चित स्टेशन से ट्रेन पर सवार नहीं हुए तो टिकट रद्द मानकर दूसरे यात्री को सीट दे दी जाती है।
 

4 of 5
train
इधर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस पर आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर भी बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देनी शुरू कर दी है। मुख्य यातायात निरीक्षक एमआर आर्य ने बताया आईआरसीटीसी यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए निरंतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
आईआरसीटीसी के पोर्टल में लाग इन करें। बुकिंग टिकट हिस्ट्री पर क्लिक करें। चेंज बोर्डिंग स्टेशन पर क्लिक करें और ट्रेन का नंबर फीड करें। तुरंत ट्रेन का शेड्यूल खुल जाएगा। फिर जिस बोर्डिंग स्टेशन का चयन करना है उसका विकल्प चुन सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें