फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! भारतीय रेलवे ने लागू किया नया नियम, होगा फायदा ही फायदा

Wed, 08 Aug 2018 08:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह राणा, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की जेब कटने से बचाने के लिए नया फरमान जारी किया है। रेलवे के इन आदेशों को देहरादून स्टेशन पर लागू कर दिया गया है।  
विज्ञापन

2 of 6
railway station
ओवर रेटिंग रोकने के लिए स्टेशन के कैटरिंग स्टॉल पर यात्रियों को बिल देना अनिवार्य किया है। यदि यात्री खरीदे गए सामान का बिल मांगता है तो विक्रेता इंकार नहीं कर सकता है। रेलवे के इन आदेशों को दून स्टेशन पर लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
railway station
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से खाना, नमकीन, पानी की बोतल, बिस्कुट, चिप्स आदि तमाम खाद्य उत्पादों के अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिलती है। अब रेलवे ने आदेश जारी किए स्टेशन में लाइसेंसी कैटरिंग स्टॉल पर यात्रियों को अनिवार्य रूप से बिल उपलब्ध कराया जाएगा।

4 of 6
railway station
यात्री सामान का बिल मांगता है तो विक्रेता को देना होगा। रेलवे का कहना है कि कोई भी सामान को रेट पर ही बेचा जाएगा। ओवर रेटिंग की शिकायत मिली तो लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक स्टेशनों पर यात्रियों को सामान खरीदने पर बिल देने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यात्रियों से मनमाने दाम वसूले जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
railway station
स्टेशनों पर यात्रियों को कैशलेस ट्रांजेक्शन की सुविधा देने के लिए रेलवे की ओर से सभी वेंडरों को स्वैप मशीन रखने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यात्री एटीएम या क्रेडिट कार्ड से खरीदे गए सामान का भुगतान कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय रेलवे स्टेशन
रेलवे के आदेशों के अनुसार दून स्टेशन के सभी कैटरिंग वेंडर्स को निर्देश दिए कि यात्री की ओर से बिल मांगने पर अनिवार्य रूप से खरीदे गए सामान का बिल देना होगा। यदि कोई बिल देने में आनाकानी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विक्रेता यात्रियों से प्रिंट रेट से ज्यादा ज्यादा नहीं ले सकता है।
-हर स्वरूप, निदेशक, दून स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें