फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये भारतवंशी अमेरिकी सेना में भर्ती हो लड़ रहे आतंक से जंग, तस्वीरें

Wed, 28 Sep 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
1 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
आतंकवाद के खिलाफ रानीखेत के चौबटिया में चल रहा भारत व अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास मंगलवार को समाप्त हो गया। इस मौके पर गरुड़ा मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। समापन में भारतीय मूल के अमेरिकी सैनिक आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

2 of 8
yudh abhyas - फोटो : AmarUjala
दोनों देशों के कमांडिंग आफिसरों ने परेड का संयुक्त निरीक्षण किया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि युद्धाभ्यास से जहां दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे, वहीं आतंकी गतिविधियों के खिलाफ मुहिम चलाने में भी सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 8
yudh abhyas - फोटो : AmarUjala
14 दिनों तक साथ युद्धाभ्यास करने के बाद समापन अवसर पर दोनों देशों की सेनाओं के जवान और अधिकारी गर्मजोशी से मिले। युद्धाभ्यास के दौरान गुजरे अनुभवों को याद किया गया।

4 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
दो हफ्ते में ही दोनों देश के अधिकारी और जवान आपस में पूरी तरह से घुल मिल गए थे। एक दूसरे देशों की संस्कृति से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन

5 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
इस दौरान भारतीय मूल के अमेरिकी सैनिक चर्चा में बने रहे। गौरतलब है कि युद्धाभ्यास में अमेरिका सेना में कई भारतीय मूल के सैनिक पहुंचे थे।
विज्ञापन

6 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
भारत व अमेरिकी सैनिकों का 12वां संयुक्त युद्धाभ्यास 14 सितंबर को शुरू हुआ था। अमेरिकी सैन्य दल का प्रतिनिधित्व 5वीं इंफेंट्री बटालियन, 20 इंफेंट्री रेजीमेंट, 2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कांबेट टीम, 7 इंफेंट्री डिव और भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कांगो ब्रिगेड कर रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
युद्धाभ्यास के दौरान आतंकवाद और विद्रोह के खात्मे के लिए दोनों देशों के जवानों और अधिकारियों ने साझा रणनीति पर काम किया। जमीनी युद्ध की बारीकियां सीखीं। तकनीकी युद्ध कौशल पर विशेष ध्यान दिया गया। सेनाओं को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अभियानों के दौरान मिलने वाली दुश्मनों की धमकियों को विफल करने की योजना बताई गई।
विज्ञापन

8 of 8
yudh abhyas - फोटो : PTI
समापन अवसर पर दोनों देशों के जवानों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल आरके रैना और मेजर जनरल थामस जेम्स ने कहा कि युद्धाभ्यास के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने शारीरिक परीक्षण के साथ, फायरिंग, ड्रिल और तकनीकी कौशल के अनुभव साझा किए हैं। अकादमिक परिचर्चा में दोनों देशों के अनुभवी विशेषज्ञों ने तमाम युद्ध कौशल की बारीकियां बताई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें