कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा..ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पे लुटाए जा।' इस गीत पर कदमताल करते हुए 382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
आज भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 459 कैडेट्स विभिन्न सेनाओं में अफसर बन गए। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकान न रहा।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं। जबकि मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट्स पासआउट हुए हैं। इस दौरान इन युवा अफसरों के परिजन भी आईएमए में मौजूद रहे।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पासआउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन रहे। जिन्होंने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। जिसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कैडेट आईएमए का ध्वज लेकर ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 459 जेंटलमैन कैडेट्स चैटवुड भवन के सामने पहुंचे। अंतिम पग पार करने के बाद युवा सैन्य अफसरों पर हवाई पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
परेड की सलामी लेने के बाद साउथ वेस्टर्न कमांड के जीओसी इन चीफ चेरिश मैथसन ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। सीनियर अंडर अफसर अक्षत राज को भारतीय सैन्य अकादमी के सर्वोच्च सम्मान स्वार्ड ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया।
77 युवा सैन्य अधिकारी नौ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, फिजी, मॉरीशस, पपुआ न्यू गिनी, टोंगा, लेसोथो और तजाकिस्तान की सेना का अभिन्न अंग बने हैं।