फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सेना भर्ती: कोविड प्रमाणपत्र बनवाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, दौड़ में दिखाया दम, तस्वीरें...

Wed, 24 Feb 2021 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 5
सेना भर्ती में पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में सेना की ओपन भर्ती में कोरोना की जांच को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौजवानों की भारी भीड़ रही। कोविड प्रमाण पत्र की आवश्यकता को देखते हुए द्वाराहाट, चौखुटिया आदि विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों युवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि 200 से अधिक लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। पर्याप्त किट नहीं होने से समस्या उत्पन्न हुई। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा अचानक रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिए जाने से कई युवाओं में आक्रोश भी दिखा। बाद में फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे। इस संदर्भ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा तपन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 130 रैपिड टेस्ट किट थे। बाद में लक्षण के आधार पर चिकित्सकीय प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं, सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए आए युवाओं में अगर कोविड-19 या जुकाम के लक्षण नहीं होने पर कोरोना जांच की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है।  बुधवार को सेना भर्ती में अल्मोड़ा और भिकियासैंण तहसील के 1550 युवकों ने दौड़ लगाई। इनमें से 400 युवकों ने दौड़ में दम दिखाया और पहली बाधा पार की। दिन भर मैदान में सफल युवकों की शारीरिक नाप जोख चलती रही। प्रपत्रों की भी बारीकी से जांच भी की गई।
विज्ञापन

2 of 5
सेना भर्ती के लिए कोविड प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में बुधवार को अल्मोड़ा जिले की भर्ती रैली शुरू हुई। भर्ती के लिए अल्मोड़ा और भिकियासैंण तहसीलों से कुल 1900 युवकों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1550 युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला।
विज्ञापन

3 of 5
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
400 युवक दौड़ में पास हुए। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती रैली शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। भर्ती के लिए जिले की तहसीलों से युवकों का यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। रहने और खाने के लिए प्रशासन ने यहां रंगोली हाल और कैंट इंटर कालेज में उचित दरों पर व्यवस्था की है।

4 of 5
सेना भर्ती के पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से गश्त कर रही है। ओपन भर्ती रैली के तहत कल बृहस्पतिवार को मेजबान रानीखेत, सल्ट और चौखुटिया के युवक किस्मत आजमाएंगे। इसके लिए युवक यहां पहुंचने लगे हैं। सुबह सात बजे से सोमनाथ मैदान में भर्ती रैली शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेना भर्ती में दौड़ लगाते युवा - फोटो : अमर उजाला
भर्ती युवकों की वजह से बाजार में भी काफी चहल पहल है। बता दें कि सोमनाथ मैदान में मंगलवार को भर्ती के लिए दौड़ आयोजित नहीं की गई थी। इस दौरान दौड़ और शारीरिक नाप जोख में सफल युवकों का मेडिकल परीक्षण किया गया था। भर्ती अधिकारी भाष्कर तोमर के अनुसार दिल्ली से पहुंचे ले. जनरल आरपी कलीटा ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया और युवकों का उत्साहवर्धन भी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें