फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कपः पाक को 'पीटने' में उत्तराखंड की एकता ने दिखाया दम

Mon, 05 Dec 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
1 of 8
ekta bisht
बैंकॉक में खेले गए महिला एशिया कप (टी-20 क्रिकेट) में अल्मोड़ा की लेफ्ट आर्म बॉलर एकता बिष्ट ने कुल 10 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन दिखाया।
विज्ञापन

2 of 8
ekta bisht
रविवार को खेले गए एशिया कप के फाइनल में एकता ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके और पाकिस्तानी टीम को अधिक रन लेने से रोक दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 8
ekta bisht
एकता 30 साल की उम्र में 36 टी-20 क्रिकेट मैच खेल चुकी है। उसने श्रीलंका के खिलाफ 16 रन देकर 3 विकेट झटक कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यही नहीं उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर के 30 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं।
 

4 of 8
ekta bisht
ओडीआई में अपने सर्वश्रेष्ठ में न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 रन देकर 3 विकेट लिए थे। टी-20 में अब 45 विकेट ले चुकी एकता ओडीआई में 42 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। साथ ही एक टेस्ट मैच में तीन विकेट झटक चुकी हैं।
 
विज्ञापन

5 of 8
ekta bisht
भारतीय टीम की जीत और एकता के अच्छे प्रदर्शन से नगरवासियों में खुशी की लहर है। खजांची मोहल्ले की निवासी एकता के घर में भी खुशी का माहौल है। मैच के देखने के लिए एकता के घर के साथ-साथ नगर के अन्य क्रिकेट प्रेमी भी टीवी पर नजर गड़ाए रहे और जीत मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
 
विज्ञापन

6 of 8
ekta bisht
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, एकता के कोच लियाकत अली खान, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक समेत अन्य खेलप्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

7 of 8
ekta bisht
एकता ने कोच लियाकत अली और अपने भाई विनीत बिष्ट से हुई फोन पर बातचीत में अपने प्रदर्शन पर संतोष जताया है।
विज्ञापन

8 of 8
ekta bisht
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ खेले मैच को जीतने से अधिक खुशी हुई है। वहीं, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि एकता बिष्ट नौ दिसंबर को अल्मोड़ा पहुचेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें