फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDVPAK: उत्तराखंड की इन दो बेटियों ने कैसे लगाई पाकिस्तान की 'वाट', जानिए

Mon, 03 Jul 2017 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ekta bisht and mansi joshi
उत्तराखंड की इन बेटियों ने अपनी अंगुलियों से ऐसा कमाल दिखाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज धराशायी हो गए। हम बात वर्ल्ड कप 2017 में भारत बनाम पाकिस्तान की कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ekta bisht
वर्ल्ड कप 2017 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में उत्तराखंड की इस क्रिकेटर के जादू के आगे पाकिस्तान प्लेयर्स बेबस नजर आए।  इन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के पांच विकेट झटके। पढ़ें, वर्ल्ड कप में उनका कारनामा...
विज्ञापन

3 of 8
ekta bisht
आईसीसी वूमैन वर्ल्ड कप 2017 में भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का 11 वां मैच चल रहा है। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 50 ओवरों में 169 रन ही बना सकी। ऐसे में अब दारोमदार भारतीय गेंदबाजों पर था। जिसे उत्तराखंड की दो ‌बेटियों ने बखूबी निभाया और पाकिस्तान को 74 रन पर ढेर कर दिया। भारत यह मैच 95 रन से जीता।

4 of 8
mansi joshi
पाकिस्तान का पहला और आखिरी विकेट उत्तराखंड की दोनों बेटियों की झोली में गिरा। अल्मोड़ा की एकता बिष्ट ने 10 ओवरों में 5 विकेट लिए, जबकि उत्तरकाशी की मानसी जोशी ने 6.1 ओवर 9 रन देकर दो विकेट झटके। 
विज्ञापन

5 of 8
ekta bisht
चैंपियंस ट्रॉफी में जिस तरह पाकिस्तान के भारत को बुरी तरह हराया। उसी तरह इस बार भी पाकिस्तानी महिला टीम भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही थी। लेकिन उत्तराखंड की इस लड़की ने पासा ही पलट दिया और मैच में भारत झोली में डाल दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
ekta bisht
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जनपद की रहने वाली एकता बिष्ट स्पिन गेंदबाज हैं। इन्होंने भारत की ओर से पहली सफलता हासिल की। अपने पहले ओवर में एकता बिष्ट ने पाकिस्तानी ओपनर आयशा को एक रन पर चलता किया। 
विज्ञापन

7 of 8
ekta bisht
एकता बिष्ट ने 10 ओवरों में 18 रन देकर कुल पांच विकेट झटके।  इस मैच में इन्होंने 2 मेडन ओवर दिए। 
विज्ञापन

8 of 8
ekta bisht
बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी एकता बिष्ट की तारीफ कर चुके हैं। मास्टर ब्लास्टर ने एकता की जबरदस्त फिल्डिंग पर उन्हें बधाई दी थी। ऐसा पहला मौका है, जब सचिन ने किसी महिला क्रिकेटर की तारीफ की हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें