फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी से उत्तराखंड में खुशी का माहौल, ऐसे मनाया भारत की जीत का जश्न, तस्वीरें... 

Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
भारत की जीत के बाद उत्तराखंड में खुशी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी से उत्तराखंड में भी खुशी का माहौल है। ऋषभ के रुड़की स्थित आवास पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऋषभ के रुड़की स्थित घर पर खुशी मनाते पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार का दिन ऋषभ पंत और उनके परिवार समेत रुड़की के लोगों के लिए यादगार पल रहा। ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ खेले गए अंतिम और चौथे टेस्ट के आखिरी दिन ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋषभ के रुड़की स्थित घर पर मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पंत ने टीम इंडिया के लिए एक शानदार पारी खेलते हुए 89 रन बनाए। इस टेस्ट सीरीज को जीतकर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। ऋषभ की बेहतरीन पारी खेलने और टीम इंडिया की जीत पर पंत के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया। 

4 of 5
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाते ऋषभ के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने कहा कि पंत ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को विजय दिलाकर रुड़की का पूरे विश्व में नाम रोशन कर दिया। ऋषभ की मां सरोज पंत ने भारत की जीत पर खुशी जताई। इस दौरान जश्न मनाने वालों में सतीश नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, प्रदीप बुड़ाकोटी, सरोज बड़थ्वाल, बासु भट्ट, आनंद सिंह रावत, जगदीश खड़ायत, हरीश कुमार, हिमांशु नेगी और दिनेश सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक दूसरे को मिठाई देते ऋषभ के रिश्तेदार और पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऋषभ पंत ने इस ऐतिहासिक जीत को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा पल करार दिया। ऋषभ ने कहा कि यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा क्षण है और मुझे खुशी है कि जब मैं नहीं खेल रहा था तब भी सहयोगी स्टाफ और मेरे साथियों ने मेरा समर्थन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें