अमेरिकी सेना उस वक्त अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाई जब पिलखोली के जंगल में भारतीय सेना ने क्लिफ चोफ असाल्ट और स्क्रेमिश आर्डर अटैक का प्रदर्शन किया। यह तकनीक कारगिल युद्ध के दौरान बेहद कारगर साबित हुई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
India US anti terror joint military exercises
इस तकनीक को देखकर अमेरिकी सैनिक अवाक रह गए। दरअसल, भारतीय सेना को जमीनी युद्ध में महारत हासिल है। दुरूह चट्टानों में छिपे दुश्मनों को मार गिराने में भारतीय सेना का कोई सानी नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
India US anti terror joint military exercises
5 गढ़वाल रेजीमेंट के मेजर बीएस भाकुनी ने बताया कि भारतीय सेना को दुरूह चट्टानों में आपरेशन का गहरा अनुभव है। उन्होंने बताया क्लिफ चोफ असाल्ट तकनीक से पहाड़ी पर रस्सी के सहारे चढ़कर दुश्मन का खात्मा किया जाता है।
4 of 5
India US anti terror joint military exercises
अमेरिकी सेना ने भी भारतीय युद्धकला की तारीफ की। मेजर भाकुनी ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों को माउंटेन क्राफ्ट की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। अमेरिकी मेजर जनरल विलियम ग्राह्म ने कहा कि डिवीजन स्तर पर हो रहे युद्धाभ्यास से दोनों देश काफी कुछ सीखेंगे।