India nepal surya kiran 13
एक जानकारी के मुताबिक 12 जून को युद्धाभ्यास के समापन से पहले 8 से 10 जून तक 72 घंटों का विशेष संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के माध्यम से सैनिकों द्वारा संयुक्त युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस 13वें संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों एवं जंगलों में सैन्य संबंध स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों एवं आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त करना है। युद्धाभ्यास के दौरान महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन एवं ड्लि सहित जवाबी कार्रवाई, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन तथा आपदा प्रबंधन कार्रवाई का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान देशों के सैनिक अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगे।