फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाक को धूल चटाने वाली पहाड़ की बेटी की जिदंगी के ये राज नहीं जानते होंगे आप

Wed, 05 Jul 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ekta bisht
म‌हिला वर्ल्ड कप 2017 में पहाड़ की बेटी एकता ने पांच विकेट चटकाते हुए पाकिस्तान को धूल चटा डाली। पढ़ें, देवभूमि की इस दिलेर बेटी की सफलता की दास्तां...
 
विज्ञापन

2 of 8
ekta bisht
वर्ल्ड कप 2017 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में उत्तराखंड की एकता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाक क्रिकेटर को बेहद कम स्कोर में सिमटा दिया। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम एकता बिष्ट के सामने पस्त हुई है।
विज्ञापन

3 of 8
ekta bisht
इसी साल फरवरी में विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए थे तब एकता ने ही पाकिस्तानी टीम को ढेर करने में अहम भूमिका अदा की थी। एकता ने उस मैच में अपने 10 ओवर में 7 मेडन फेंके जिस दौरान सिर्फ 8 रन लुटाते हुए 5 विकेट लिए थे।
 

4 of 8
ekta bisht
उस दिन एकता की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान की टीम 67 रन पर सिमट गई थी और भारत ने इस लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

5 of 8
ekta bisht
महिला क्रिकेट विशेषज्ञ और लेखक सुनील कालरा ने एक वेबसाइट को दिए गए स्टेटमेंट में कहा कि एकता को भारतीय महिला टीम की बिशन सिंह बेदी कहें तो गलत नहीं होगा। पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी की तरह एकता की गेंद हवा में नीचे की ओर आती हैं और हल्के उछाल के साथ टर्न लेती हैं। वो एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और अपनी गेंदों पर कैसे रनों के प्रवाह को रोका जाए वो अच्छी तरह जानती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
ekta bisht
एकता बिष्ट उत्तराखंड के अल्मोड़ा से ताल्लुक रखती हैं। राज्य से भारतीय टीम में शामिल होने वाली पहली खिलाड़ी हैं। एकता ने बचपन में अपने साथियों के साथ प्लास्टिक की गेंद से खेलने की शुरुआत की और साधनों की कमी के बावजूद शीर्ष स्तर तक का सफर तय किया।
विज्ञापन

7 of 8
ekta bisht
साल 2006 तक एकता उत्तराखंड की तरफ से घरेलू क्रिकेट में जलवा बिखेरती रहीं लेकिन जब उत्तराखंड अपनी टीम बनाने में असक्षम दिखा तो उन्होंने उत्तर प्रदेश का रुख कर लिया। जिस साल भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने आइसीसी वनडे विश्व कप जीता था, उसी साल (2011) एकता ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाकर इतिहास रचा था।
विज्ञापन

8 of 8
ekta bisht
एकता धौनी जैसा बनना चाहती हैं। दरअसल, धौनी भी मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव से हैं और एकता चाहती हैं कि जैसे धौनी ने देश का नाम रोशन किया, वैसा वो भी करके दिखा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें