फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: तस्वीरों में देखें वीरभूमि उत्तराखंड में कैसे मनाया गया आजादी का जश्न

Wed, 15 Aug 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
ndependence day - फोटो : amar ujala
आजादी की 72वीं वर्षगांठ पर वीरभूमि वीर रस से ओतप्रोत दिखाई दी। राजधानी देहरादून के साथ राज्य के सभी इलाकों में धूमधाम से स्वतंत्रता का पर्व मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में आयोजित किया गया। जहां सीएम रावत ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता पर्व की बधाई दी और पुलिसकर्मी/अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

2 of 11
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और शहादत यहां की पंरपरा है। यहां लगभग हर परिवार से एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 11
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और योजनाओं की जानकारी दी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि सैनिक व अर्धसैनिकों से हमारा लगाव है। उन्होंने देश की सरहदों पर तैनात जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

4 of 11
independence day
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मी और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

5 of 11
independence day
परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी।
विज्ञापन

6 of 11
independence day
कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों और एनसीसी कैडेट द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

7 of 11
independence day
वहीं पीएचक्यू में पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी ध्वजारोहण किया। डीजीपी रतूड़ी ने उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व लगन से निर्वहन करने का आह्वान किया। डीजीपी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस पदक, माननीय मुख्यमंत्री के सराहनीय सेवा पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों को बधाई दी।

8 of 11
independence day
उत्तरकाशी जिले में भी दस हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भंयूडी बुग्याल (हिमालयी घास के मैदान) में ग्रामीण लोक गीतों और पारंपरिक नृत्य से आजादी का जश्न मनाया गया।

9 of 11
independence day
नैनीताल जिले के रामनगर में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

10 of 11
independence day
मसूरी में विभिन्न प्रदर्शनों के माध्यम से हिम वीरों (आईटीबीपी) ने अपने अदम्य साहस का परिचय दिया। यहां मालरोड पर गढ़वाल टैरेस के पास आईटीबीपी के जवानों से यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

11 of 11
independence day
केदारनाथ धाम में निम, आईटीबीपी व पुलिस के जवानों ने हर्ष उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें