फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जमा कराएं हैं पांच लाख से ज्यादा तो घर पहुंचेगा इनकम टैक्स

Wed, 22 Feb 2017 07:41 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
income tax department
नोटबंदी के बाद खातों में पांच लाख या इससे ऊपर रकम जमा करने वालों को जवाब देना ही होगा। अगर जवाब न दिया तो आयकर विभाग सीधे उनके घर पहुंच जाएगा। इसके बाद अगर गड़बड़ी पकड़ में आई तो बचना मुश्किल होगा।
 
विज्ञापन

2 of 7
नोटिस - फोटो : demo pic
आयकर विभाग ने देशभर में ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत 18 लाख लोगों को नोटिस भेजे हैं। देहरादून में भी आयकर विभाग ने करीब दो हजार लोगों को नोटिस और ईमेल भेजे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
money
यह वो सभी लोग हैं, जिन्होंने नोटबंदी के बाद 50 दिनों में अपने खातों में पांच लाख या इससे अधिक की रकम जमा कराई है। देशभर से करीब साढ़े सात लाख और देहरादून में करीब 700 लोग अभी तक ईमेल या आयकर विभाग की वेबसाइट पर जवाब दे चुके हैं।
 

4 of 7
email
तमाम ऐसे लोग अब भी हैं, जिन्होंने नोटिस या ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोगों के आईटी रिटर्न से उनके खाते मेल नहीं खा रहे हैं। लिहाजा, जो समय रहते जवाब नहीं देंगे, आयकर विभाग को उनका वेरिफिकेशन कराना होगा। इसके लिए उनके घर भी आयकर की टीम जा सकती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
आयकर विभाग
विभाग ने ऐसे सभी लोगों को सलाह दी है कि वह अपने खातों में जमा हुई रकम से संबंधित सभी दस्तावेज तैयार रखें। अगर प्रमाण उपलब्ध नहीं करा पाए तो सीधे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में उनका वह पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
income tax - फोटो : income tax
इसके तहत 50 प्रतिशत सीधे पेनल्टी के बाद 25 प्रतिशत पैसा ही वापस मिलेगा। बाकी का 25 प्रतिशत पैसा चार साल के लिए बैंक में बंधक बन जाएगा, जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
website
ऐसे दें जवाब
एक तरीका तो यह है कि आप अपना जवाब सभी प्रमाण के साथ आयकर विभाग को डाक के माध्यम से या पर्सनली सौंप दें। दूसरा विकल्प यह है कि आपको इनकम टैक्स की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर क्लिक कर अपने पैन कार्ड से लॉगइन करना होगा। इसके बाद आपके कंप्यूटर पर एक विकल्प आएगा। इस पर क्लिक कर यह जान जाएंगे कि आपके पैन नंबर पर खातों में कितनी रकम जमा हुई है। यह रकम अगर मैच करती है तो उस पर क्लिक कर जानकारी भर दें। अगर मैच नहीं करती है तो रिमार्क भर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें