देहरादून में इनकम टैक्स विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दून और ऋषिकेश में आयकर विभाग की टीम ने उत्तरप्रदेश निर्माण निगम के जीएम शिव आश्रय शर्मा के घर और उनके रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
income tax raid
आयकर विभाग की टीमों ने यूपी निर्माण निगम लिमिटेड के जीएम शिव आसरे शर्मा और कांट्रेक्टर अमित शर्मा के कई ठिकानों पर छापा मारा। एक साथ हुई इस कार्रवाई से दिनभर हड़कंप मचा रहा। देर रात तक आयकर की टीमें जांच पड़ताल में जुटी थीं। छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
छापे की कार्रवाई मंगलवार सुबह पांच बजे ज्वाइंट डायरेक्टर (इनवेस्टिगेशन) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में शुरू हुई। प्रदीप कुमार ने बताया कि आठ टीमों ने कांट्रेक्टर अमित शर्मा के आठ ठिकानों पर छापे मारे।
4 of 8
इनमें ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के सामने एक गली में स्थित दो आवास, गंगानगर में तीन आवास, देहरादून में हरिद्वार बाईपास स्थित फ्रेंड्स कालोनी स्थित एचएनएन न्यूज चैनल कार्यालय, फ्रेंड्स कालोनी स्थित कार्यालय, राजपुर रोड स्थित ढकरानी और एक अन्य ठिकाना शामिल है।
विज्ञापन
5 of 8
इसके अलावा नेहरू कालोनी स्थित यूपी निर्माण निगम के जीएम के कार्यालय में भी छापेमारी की गई। फ्रेंड्स कालोनी स्थित न्यूज चैनल के दफ्तर पर डिप्टी डायरेक्टर (इनवेस्टिगेशन) अजय सोनकर के नेतृत्व में देर रात तक कार्रवाई से चैनल के कर्मियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
6 of 8
छापेमारी में कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक कांट्रेक्टर अमित शर्मा यूपी निर्माण निगम में ठेके लेता है। इसके अलावा अपना एक न्यूज चैनल एचएनएन भी चलाते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
टैक्स चोरी पकड़ने में नोटबंदी आयकर विभाग के लिए काफी मददगार साबित हुई है। नोटबंदी के दौरान हुए लेनदेन और कैश डिपॉजिट के आधार पर आयकर विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं। मंगलवार को हुई कार्रवाई में भी आयकर विभाग को नोटबंदी से ही लीड मिली है।
आयकर विभाग के एक इंस्पेक्टर का बेटा एचएनएन न्यूज चैनल में ही नौकरी करता है। मंगलवार को छापे के दौरान अचानक उसका सामना पापा से हुआ तो वह चौंक गया। आयकर के अफसरों के बीच दिनभर ‘बेटे के ऑफिस में पापा का छापा’ चर्चा का विषय बना रहा।