साल 2018 में किन राशियों के जातक पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी यह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
2 of 9
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
पं. अनूप नौटियाल के अनुसान वृषभ राशि के जातक नए साल में प्रोफेशनल मोर्चे पर विचार करें तो इस वर्ष देवों के गुरु बृहस्पति के प्रभाव से नौकरी पेशा और छोटे कामकाज वाले लोगों की अच्छी प्रगति होगी। दैनिक आमदनी के स्रोतों बढ़ेंगे। कामकाज में मिली सफलता से व्यावसायिक क्षेत्र और समाज में यश व प्रतिष्ठा के भागी होंगे।
विज्ञापन
3 of 9
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का जीवनसाथी और परिवार के पीछे व्यय बढ़ेगा। स्थायी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार की खुशी हेतु आप वाहन, गैजेट्स अथवा अन्य आरामदायक चीजों की खरीदारी करेंगे। घर को सुवधाओं से संपन्न और उसके इंटीरियर को सुंदर बनाएंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करने के लिए निवेश करेंगे। लेकिन सलाह है कि संपत्ति में निवेश के मामले में सजग रहें। नौकरी करने वालों के लिए मंद गति व एक स्थिर वेग से बढ़ने का समय रहेगा। लक्ष्मी जरुर मिलेगी पर उसके लिए अथक परिश्रम करते रहना पड़ेगा। नई नौकरी या कामकाज में पदोन्नति की संभावनाएं कम है।
4 of 9
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
सिंह राशि के जातकों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। इस वर्ष अक्टूबर महीने के अंत तक तुला राशि में गुरु का भ्रमण आपको मित्रों व वरिष्ठ लोगों से आर्थिक लाभ कराएगा। देवताओं के गुरु बृहस्पति के सुख स्थान से गुजरने के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। लेकिन, भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि से परेशानी के बाद लाभ का संकेत मिल रहा है। आपको आकस्मिक धन लाभ देना। जीवनसाथी और परिवार के पीछे अधिक करना पड़ सकता है। व्यापार में कभी-कभार मंदी से दो चार होना पड़ सकता है। सांसारिक महत्व के शुभ कार्यों को आप अपने उत्साह व परिश्रम से पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
5 of 9
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
कन्या राशि वालों को मित्रों की ओर से लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में यह वर्ष उम्मीद भरा रहेगा। अक्टूबर के माह तक तुला राशि में और उसके पश्चात वृश्चिक राशि में गुरु का भ्रमण आपकी आपकी आय को बढ़ाने का काम करेंगे। आपकी प्रगति के संकेत हैं। नौकरी में विकास के उत्तम अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए प्रगतिकारक स्थिति रहेगी। तुला राशि में गुरु के भ्रमण से नए व्यावसायिक मामलों की शुरुआत होने के आसार हैं। पुराने कारोबार में देखते ही देखते उन्नति होगी।
विज्ञापन
6 of 9
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
धनु राशि वालों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के लिए उपयोगी नए साधनों की खरीदारी का यह समय होगा। घर की सजावट में इंट्रेस्ट लेते हुए खर्च करेंगे। नौकरी व कारोबार में लाभ होगा। बड़े भाई, पुत्र, पौत्र, पत्नी, प्रेयसी और बुजुर्गों के मामलें में कुल मिलाकर अच्छा फल मिलेगा। नौकर-चाकर और पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। इस वर्ष शनिदेव पूरे साल धनु राशि में विरजमान रहेंगे। शनि के प्रभाव से आर्थिक रुप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आय की अपेक्षा धन का व्यय अधिक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के लिए वर्ष की शुरुआत में चिंताजनक स्थिति रहेगी। समय बीतने के साथ ही आपके सामने उन्नति के मौके भी आएंगे। नौकरी के लिए एक मध्यम फलदायी समय रहेगा।
विज्ञापन
7 of 9
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
मकर राशि वालों के यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तुला राशि में गुरु के भ्रमण से प्रोफेशनल मोर्चे पर आपकी काफी अच्छी प्रगति होगी। अगर आपको कभी ऐसा लगे कि आपको उतना फल नहीं मिल रहा है तो निराश हुए बगैर प्रयास चालू रखिए। आपकी यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने से गुरु वृश्चिक राशि में आकर किसी प्रकार से आपके लिए लाभ की स्थिति पैदा करेगा।
8 of 9
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलता रहेगा। इस वर्ष ग्रहों की स्थिति का विचार करें तो अक्टूबर तक कृपालु गुरु तुला राशि में और नवंबर के महीने तक वृश्चिक राशि में भ्रमण करेगा। छायाग्रह राहु व केतु क्रमानुसार कर्क व मकर राशि में वहीं शनि धनु राशि में गतिमान रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को विरोधियों से सावधान रहते हुए चलते रहना जरुरी रहेगा। वर्ष के अंतिम चरण में आप अपनी सूझबूझ से प्रोफेशनल मामलों का हल ढूढ़ने में सफल रहेंगे। पेशे में नवीन ऊंचाइयों को पा सकेंगे।
मीन राशि वालों की चल-अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। इस वर्ष में अक्टूबर के अंत तक गुरु तुला राशि में है। नवंबर महीना आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढा़व वाला रहेगा। अक्टूबर के अंत तक धार्मिक, जनसेवा और चिकित्सकीय खर्चे अधिक रहेंगे। हालांकि, इसके बाद आपके लिए भाग्यशाली समय रहेगा। प्रारंभिक समय में आपके बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। व्यय अधिक होने से नकदी की कमी हो सकती है। समय बीतने के साथ-साथ आपके सेविंग्स के प्रति गंभीर बनने से आपके लिए उत्तरार्ध का समय बेहतर हो जाएगा। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं। गहनों, मकान और स्थायी संपत्तियों की खरीदारी के योग हैं।