फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे नहीं थे तो गुरुद्वारे में लंगर खाकर प्रैक्टिस करता था T20 का ये यंग 'ब्लड'

Mon, 09 Jan 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Rishabh Pant - फोटो : AmarUjala
अच्छे प्रदर्शन के बल पर भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले रिषभ पंत को ने हाल में रणजी क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जमाने का कारनामा अंजाम दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
ऋषभ पन्त
इस युवा बल्लेबाज ने अंडर-19 विश्व कप के दौरान सुर्खियां बटोरी। इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में पंत को जगह मिली तो 2016 में उन्होंने अपना पहला रणजी सीजन खेला। 2017 पंत के लिए अच्छे दिन लेकर आया और वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

3 of 8
ऋषभ पन्त
मगर अपने अच्छे दिनों से पहले पंत ने काफी बुरे दिन भी देखें हैं। एक दौर था जब पंत को गुरूद्वारे में रात गुजारनी पड़ती थी और वहीं लंगर का खाना खाकर वह क्रिकेट की प्रेक्टिस करने जाया करते थे। भारतीय टीम तक पहुंचने तक के सफर से पहले पंत ने बहुत कुछ सहा और कड़ी मेहनत की। इसके बाद जाकर वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
 

4 of 8
ऋषभ पंत
दिल्ली के मशहूर क्रिकेट क्लब सोनेट में ही पंत ने क्रिकेट की बारिकियां सीखी। कई इंटरनेशनल खिलाड़ी देने वाले इस क्लब के कोच तारक सिन्हा बताते हैं कि हम एक टैलेंट हंट कराते थे जिसके बारे में पंत ने सुना था।
 
विज्ञापन

5 of 8
ऋषभ पंत - फोटो : ESPN
वह रूड़की से दिल्ली सिर्फ इस टैलेंट हंट में भाग लेने चला आया। दिल्ली शहर में उसकी जान पहचान का कोई नहीं था। इसलिए वह मोतीबाग गुरूद्वारे में रूकता था वहीं लंगर खाकर प्रेक्टिस के लिए आता जाता था। 
 
विज्ञापन

6 of 8
ऋषभ पंत
सोनेट क्लब में सेलेक्ट होने के बाद पंत कुछ दिनों तक गुरूद्वारे से ही आना जाना करता था। कई महीनों तक ऐसा चला धीरे-धीरे पंत ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अपना नाम बना लिया।
 
विज्ञापन

7 of 8
rishabh pant
इसके बाद उसने किराये पर कमरा लिया और फिर बाकि की कहानी सभी को पता है। तारक सिन्हा बताते हैं कि इस लड़के में कमाल की प्रतिभा थी साथ ही वह उतना ही मेहनती भी था।
 
विज्ञापन

8 of 8
rishabh pant
बल्लेबाजी उसका मजबूत पक्ष था लेकिन विकेटकीपिंग में भी उसका कोई जवाब नहीं था। सोनेट क्लब से निकल कर पंत को भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर-19 खेलने का मौका मिला। द्रविड़ ने इस बल्लेबाज के खेल को तराशा और फिर पंत अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाईयों तक पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें