राशनकार्ड धारकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। अगर कार्ड धारकों ने सरकार का ये फरमान नहीं माना तो उन्हें बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
2 of 6
ration card
राज्य खाद्य योजना और अंत्योदय योजना के लाभार्थियों का बैंक एकाउंट नंबर राशन कार्ड के साथ लिंक किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग ने लाभार्थियों के बैंक से संबंधित विवरण को डिजिटाइज्ड करने का निर्देश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों दिए हैं। ये कार्य 10 अक्तूबर तक पूरा करना है।
विज्ञापन
3 of 6
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन
- फोटो : file photo
प्रदेश सरकार ने राज्य खाद्य योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति माह वितरित की जाने वाली दस किलो चावल और पांच किलो गेहूं के बदले उसके मूल्य के बराबर की राशि उसके बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है।
4 of 6
money
- फोटो : money
इसके अलावा अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को प्रति माह जो एक किलो चीनी मिलती है उसकी सब्सिडी की राशि भी खाते में डाली जाएगी। इस योजना का आगाज नवंबर से होना है, लेकिन अभी तक लाभार्थियों के राशन कार्ड के साथ बैंक खाता नंबर लिंक नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
राशन घोटाला
- फोटो : file photo
इसे लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के विभाग के प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 10 अक्तूबर तक राशन कार्डों के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाए। राशन कार्डों को डिजिटाइज्ड करने के लिए जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कर्मचारियों को आउटसोर्स करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक राशन कार्ड की जानकारी कंप्यूटर में फीड करने पर डेढ़ रुपये की राशि जारी करने की व्यवस्था शासन ने की है।
राज्य खाद्य योजना
-कार्डधारकों की संख्या लगभग 11 लाख।
-प्रतिमाह 15 रुपये प्रति किलो की दर से 10 किलो चावल।
-6.80 रुपये प्रति किलो की दर से पांच किलो गेहूं।
-नवंबर माह से लाभार्थी के खाते में डाले जाएंगे 185 रुपये।
अंत्योदय अन्न योजना
-कार्डधारकों की संख्या लगभग 1.84 लाख।
-13.50 रुपये प्रति किलो दर से एक किलो चीनी प्रतिमाह उपलब्ध कराई जाती है।
-चीनी पर दी जाने वाली सब्सिडी 18.50 रुपये लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी।