फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP Dehradun: युवा अफसरों ने ली देश की हिफाजत की सौगंध..अनुशासन और गर्व का ऐतिहासिक पल, देखे ये तस्वीरें

Sat, 13 Dec 2025 03:54 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर में शनिवार को 157वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारी कैडेट्स को भारतीय सेना में कमीशन प्रदान किया गया। समारोह में गौरव, परंपरा और सैन्य अनुशासन की झलक देखने को मिली। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कैडेट्स को बधाई दी। 
विज्ञापन
1 of 10
आईएमए पासिंग आउट परेड: देश को मिले युवा अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईएमए देहरादून 157वीं पासिंग आउट परेड। चेहरे पर मुस्कान, दिलों में जज्बा और देश पर मर मिटने को तैयार जांबाज। सरहद की निगहबानी के लिए युवा अफसरों ने सौगंध ली। किसी ने सैन्य विरासत तो किसी ने कठिन परिश्रम से पाया मुकाम पाया।




देहरादून आईएमए परेड के दौरान शनिवार को अनुशासन और गर्व का ऐतिहासिक पल देखने को मिला। थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परेड की समीक्षा की और सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों से भारतीय सेना की परंपराओं का पालन करते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना में कमीशन मिलना जिम्मेदारी भरे जीवन की शुरुआत है। 
विज्ञापन

2 of 10
देश को मिले जांबाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैडेट्स को संबोधित करते हुए थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सैन्य सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि ऐसा दायित्व है जो सर्वोच्च त्याग की मांग करता है।

 

विज्ञापन

3 of 10
अफसरों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि अकादमी से पास आउट होने के बाद भले ही हर कदम पर कोई मार्गदर्शक साथ न हो, लेकिन तब आपके कंधों पर कहीं बड़ी जिम्मेदारी होगी। कहा कि एक अधिकारी के रूप में आपके आचरण, अनुशासन और निर्णय लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

4 of 10
पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देश और समाज आपको एक रोल मॉडल के रूप में देखेगा, ऐसे में आपके हर कार्य में मूल्य, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति निष्ठा झलकनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
आईएमए पीओपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कैडेट्स से सेवा, समर्पण और नेतृत्व के मूल्यों को जीवन भर अपनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

6 of 10
अभिभावक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पासिंग आउट परेड में 157वें रेगुलर कोर्स, 46वें टेक्निकल एंट्री स्कीम, 140वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स, 55वें स्पेशल कमीशंड ऑफिसर्स कोर्स और टेरिटोरियल आर्मी ऑनलाइन एंट्रेंस एग्ज़ाम 2023 कोर्स के कुल 525 अधिकारी कैडेट्स को कमीशन प्रदान किया गया।
विज्ञापन

7 of 10
परेड की सलामी लेते थल सेनाध्यक्ष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके साथ ही 14 मित्र देशों के 34 विदेशी अधिकारी कैडेट्स भी पास आउट हुए।

8 of 10
उत्साहित अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समारोह में अभिभावक, परिजन, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

9 of 10
आईएमए पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परेड का समापन पारंपरिक अंतिम पग के साथ हुआ।

ये भी पढे़ं...Chamoli: बर्फबारी के बाद हिमस्खलन पर कैमरों से रहेगी नजर, रैणी आपदा से लिया कंपनी ने सबक, नियमित होगी निगरानी

विज्ञापन

10 of 10
आईएमए पासिंग आउट परेड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रमुख पुरस्कार:
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और स्वर्ण पदक एसीए निश्कल द्विवेदी को दिया गया। रजत पदक बीयूओ बादल यादव और कांस्य पदक एसयूओ कमलजीत सिंह को मिला। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में प्रथम स्थान के लिए ऑफिसर कैडेट जाधव सुजीत संपत और टेक्निकल एंट्री स्कीम46 में प्रथम स्थान के लिए डब्ल्यूसीसी अभिनव मेहरोत्रा को रजत पदक प्रदान किया गया। स्पेशल कमीशन ऑफिसर कोर्स का रजत पदक ऑफिसर कैडेट सुनील कुमार छेत्री को मिला। विदेशी कैडेट्स में मेरिट में प्रथम स्थान का पदक बांग्लादेश के जेयूओ मोहम्मद सफ़ीन अशरफ को दिया गया। ऑटम टर्म 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए इम्फाल कंपनी को थल सेना प्रमुख बैनर प्रदान किया गया। 157वें कोर्स के साथ भारतीय सैन्य अकादमी ने एक बार फिर भारतीय सेना को प्रशिक्षित और सक्षम नेतृत्व प्रदान करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें