फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना को मिली 306 जांबाजों की फौज, नहीं रहा इन युवा अफसरों की खुशी का ठिकाना, तस्वीरें

Sat, 07 Dec 2019 05:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर आईएमए से हुए पास आउट, ली देश रक्षा की शपथ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) से कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर 306 युवा अफसर शनिवार को सेना का अभिन्न अंग बन गए हैं। इनमें सैनिक बहुल प्रदेश उत्तराखंड के 19 युवा सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दस मित्र देशों के 71 जेंटलमैन कैडेट भी आईएमए से पास आउट होकर अपने-अपने देश की सेना में शामिल हो गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इन 306 अफसरों के बाद आईएमए के साथ  देश-विदेश की सेना को 62 हजार 139 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ गया है। इनमें मित्र देशों की सेना को मिले 2413 सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

 

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
आज 145वें रेग्युलर कोर्स व समानांतर कोर्सों की दीक्षांत परेड में कदमताल करते हुए 377 युवा जांबाज पास आउट होकर बतौर सैन्य अधिकारी देश-विदेश की सेना में शामिल हो गए।

 
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अजा परेड के बाद सोमनाथ स्टेडियम में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद सभी युवा बतौर लेफ्टिनेंट अपने देश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए।

 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान इन युवा अफसरों पर फूलों की बारिश की गई। इन अफसरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई जोश से लबरेज दिखा।
 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अकादमी के समादेशक ले. जनरल एसके झा व परेड कमांडर विनय विलास के साथ परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली।

 

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवा अफसरों से चरित्र, अनुशासन व सत्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा मंत्री ने कहा कि पास आउट हो रहे सैन्य अफसरों में वह एक सुनहरे भारत की तस्वीर देख रहे हैं। जिसको एक शब्द में एक्सीलेंट या फिर सुपर कहा जा सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कैडेटों के जोश व जज्बे से हर कोई मोहित हो गया। सेरेमनी के दौरान देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों व परिजनों ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें