फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2018: भारतीय सेना में उत्तराखंड का रुतबा कायम, फिर देगा देश को सर्वाधिक जांबाज

Sun, 09 Dec 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
IMA POP - फोटो : amar ujala file photo
सेना को अफसर देने के मामले में एक बार फिर उत्तराखंड ने बादशाहत कायम की है। इस बार भी भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में संख्याबल में भले ही यूपी के युवा सर्वाधिक हों, लेकिन जनसंख्या के लिहाज से अफसर देने में उत्तराखंड अव्वल है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ima
वर्तमान में देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी उत्तराखंड के पौड़ी जिले के निवासी हैं। इस बार पासिंग आउट परेड में उत्तराखंड के युवाओं का जलवा बरकरार है। यूपी के सर्वाधिक 53 युवा पासआउट होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद दूसरे स्थान पर हरियाणा (51 जीसी), तीसरे स्थान पर बिहार(36 जीसी) हैं। उत्तराखंड से इस बार 26 युवा पासआउट होकर सेना में अफसर बनने जा रहे हैं।

4 of 5
ग्रेजुएशन के दौरान मौजूद कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
यूपी, हरियाणा व बिहार की तुलना में देखें तो उत्तराखंड के युवाओं का प्रतिशत कहीं ज्यादा है। अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मेघालय, नागालैंड से एक भी युवा नहीं है जबकि मिजोरम, पुडुचेरी से एक-एक जीसी पासआउट होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईएमए में बुधवार को अवॉर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की गई - फोटो : अमर उजाला
अफसर देने वाले देश के शीर्ष-10 राज्य
 उत्तर प्रदेश    53, हरियाणा    51, बिहार    36, उत्तराखंड    26, दिल्ली    25, महाराष्ट्र    20, हिमाचल प्रदेश    15, पंजाब    14, राजस्थान    12, जम्मू एंड कश्मीर    12,  महाराष्ट्र 10।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें