ima pop 2018
सेना के उच्चाधिकारियों, तमाम गणमान्य लोगों व कैडेटों के परिजनों ने दो घंटे तक कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। जांबाजों का टोरनैडोज (मोटर साइकिल पर सवार दस्ता) का प्रदर्शन आकर्षण का खास केंद्र रहा। पैरा ब्रिगेड के पैरा जंपरों ने हजारों फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। जेंटलमैन कैडेट्स ने घुड़सवारी, ट्रिक राइडिंग, रिंग फ ायर जंपिग, टेंट पिगिंग आदि साहसिक करतब दिखाकर शारीरिक व मानसिक संतुलन का बेहतर प्रदर्शन किया। डॉग स्क्वायड ने भी शानदार प्रदर्शन किया।