फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2019: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा 'टेररिस्ट स्टेट'

Sun, 08 Dec 2019 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • मुंबई हमलों के दोषियों को सख्त सजा दिलाना हमारा मकसद
  • आईएमए पासिंग आउट परेड में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 
  • बोले-चार बार हारकर भी बाज नहीं आ रहा है पाकिस्तान
  • आतंक के खिलाफ केंद्र ने अपनाई है मल्टी प्रोम्प्ट स्ट्रेटजी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई के 26/11 जैसे हमलों को अंजाम देने वाले आतंकियों को सख्त सजा दिलाने तक हमारी सरकार पीछे नहीं हटेगी। हमने आतंक के खिलाफ मल्टी प्रोम्प्ट स्ट्रेटजी अपनाई है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह बात कही।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि आतंक का आका पाकिस्तान चार बार हारने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी स्टेट पॉलिसी बनाया हुआ है। वहां चरमपंथी ताकतें इतनी मजबूत हैं कि सत्ता में बैठे लोग उनके हाथों की कठपुतली बने रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देश के युवा अफसरों से उन्होंने ऐसे आतंकवाद से लड़ने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा। कहा कि जब तक मुंबई हमले सहित अन्य हमलों के सरगनाओं को नेस्तनाबूद नहीं किया जाता, तब तक भारत चैन से नहीं बैठेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है। इसका इतिहास रहा है कि इसने आज तक किसी देश पर पहले न आक्रमण किया और न किसी की जमीन पर कब्जा किया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन, पाकिस्तान जैसा देश लगातार भारत में अशांति फैलाने की नापाक हरकतें कर रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि 9/11 की घटना हो या 26/11 की आतंकी घटना। दोनों घटनाओं के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। इन घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठनों के सरगना पाकिस्तान में बैठे हैं। लेकिन, यह लोग भारतीय सुरक्षा तंत्र के आगे ज्यादा समय तक नहीं बच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भले ही चीन के साथ भारत की कुछ सीमा में विवाद है। लेकिन चीन भी अब आतंकवाद के खिलाफ खड़ा हो रहा है। चीन के साथ सीमा विवाद में सैनिकों को वीरता के साथ विवेक का भी इस्तेमाल करना पड़ेगा। जहां जरूरत पड़े, वहां शक्ति का इस्तेमाल करना जरूरी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आने वाले खतरे आतंकवाद से भी एक कदम आगे हैं। साइबर वार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सैनिकों को इसके लिए भी तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें