फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, आईएमए की पासिंग आउट परेड का हर पल

Sat, 10 Jun 2017 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ima - फोटो : amarujala
भारत माता तेरी कसम, तेरे रक्षक बनेंगे हम। आइएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पहुंचे, तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हरे शख्स के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
ima - फोटो : amarujala
शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में अंतिम पग भरते ही 423 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 67 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने परेड की सलामी ली।
विज्ञापन

3 of 7
ima - फोटो : amarujala
इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कश्मीर मुद्दे पर दिल की बात कही। उन्होंने कहा कि सेना को महिला अफसरों की जरुरत है, क्योंकि कई जब हमारी सेना ऑपरेशन में जाती है तो विरोध में महिलाएं भी सामने आ जाती हैं। आतंकी लोग आजकल महिलाओं को ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं।

4 of 7
ima - फोटो : amarujala
कैडेट्स ने शानदार मार्चपास्ट से दर्शक दीर्घा में बैठे हर शख्स को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

5 of 7
ima - फोटो : amarujala
सुबह 6 बजकर 37 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। इधर, युवा सैन्य अधिकारी अंतिम पग भर रहे थे, तो आसमान से हेलीकाप्टरों के जरिए उन पर पुष्प वर्षा हो रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
ima - फोटो : amarujala
सेना प्रमुख ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफारमेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अविनाश क्षेत्री को स्वार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की गई। अविनाश को स्वर्ण पदक भी मिला। रजत पदक विकास सांगवान और कांस्य पदक रोहित जोशी को दिया गया। जबकि अक्षय सिंह बिष्ट ने सिल्वर मेडल (टीजी) ने हासिल किया। सर्वश्रेष्ठ विदेशी विलफ्रेड साइप्रियन लयाकुरवा कैडेट चुने गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ima dehradun - फोटो : amarujala

आईएसए में परेड के बाद अंतिम पग रखते कैडेट्स। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें